रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सेना में महिलाएं

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2023 3:53PM by National

भारतीय सेना के चिकित्सा और गैर-चिकित्सा कैडर में महिलाओं की संख्या इस प्रकार है:

• 01 जुलाई 2023 तक भारतीय सेना के चिकित्सा कैडर में महिलाओं की कुल संख्या:

• आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) - 1,212

• आर्मी डेंटल कोर (एडीसी) - 168

• सैन्य नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) - 3,841

• 01 जनवरी, 2023 तक भारतीय सेना में महिला अधिकारियों की कुल संख्या (एएमसी, एडीसी और एमएनएस के अतिरिक्त) 1,733 है।

भारतीय सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की दिशा में उठाए गए प्रमुख कदम निम्नलिखित हैं :

  • राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे में जुलाई 2022 से प्रतिवर्ष महिला सेना कैडेटों के लिए 20 रिक्तियां आवंटित की गई हैं।
  • शॉर्ट सर्विस कमीशन में महिलाओं के लिए 90 रिक्तियां हैं, इनमें जून 2023 से बढ़ाई गई 10 अतिरिक्त रिक्तियां शामिल हैं।

 

मार्च, 2023 से महिला अधिकारियों को निम्नलिखित विभाग में शामिल करने को मंजूरी दी गई है:

  • तोपखाना इकाइयां
  • रीमाउंट और पशु चिकित्सा कोर
  • आर्मी एविएशन में पायलट के रूप में महिला अधिकारियों का प्रवेश जून 2021 से शुरू हो गया है
  • भारतीय सेना में सैन्य पुलिस कोर में अन्य रैंकों पर महिलाओं का नामांकन 2019 से शुरू हो गया है।

यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने आज राज्यसभा में श्री संदोश कुमार पी को एक लिखित उत्तर में दी।

*****

एमजी/एमएस/आरपी/आरके/एचबी/डीके-


(रिलीज़ आईडी: 1944328) आगंतुक पटल : 734
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Tamil , Telugu