अणु ऊर्जा विभाग

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित 34वें इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया

Posted On: 11 JUL 2023 1:50PM by PIB Delhi

भारत ने 3 जुलाई से 11 जुलाई 2023 तक संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन में आयोजित 34वें इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलंपियाड (आईबीओ) 2023 में प्रत्येक छात्र के स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह पहली बार है कि भारत ने आईबीओ में स्वर्णिम प्रदर्शन किया। यह भी पहली बार है कि भारत ओलंपियाड में पदक तालिका में शीर्ष पर रहा है

इस वर्ष छात्र थे:

बेंगलुरु, कर्नाटक से ध्रुव आडवाणी (स्वर्ण)।

कोटा, राजस्थान से इशान पेडनेकर (स्वर्ण)।

जालना, महाराष्ट्र से मेघ छाबडा (स्वर्ण)।

रिसाली, छत्तीसगढ़ से रोहित पांडा (स्वर्ण)।

टीम के साथ दो लीडर थे: प्रो. मदन एम. चतुर्वेदी (पूर्व वरिष्ठ प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय) और डॉ. अनुपमा रोनाड (एचबीसीएसई, टीआईएफआर), और दो वैज्ञानिक पर्यवेक्षक: डॉ. वी.वी. बिनॉय (राष्ट्रीय उन्नत अध्ययन संस्थान, बेंगलुरु) और डॉ. रामबहादुर सुबेदी (एनआईआरआरएच, मुंबई)।

इस वर्ष के आईबीओ में 76 देशों से 293 छात्र शामिल हुए थे। सिंगापुर चार स्वर्ण पदक हासिल करने वाला एकमात्र अन्य देश था। कुल मिलाकर 29 स्वर्ण पदक प्रदान किये गये।

इससे पहले, भारत खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी (2008, 2009, 2010, 2011, 2015 और 2021 में), भौतिकी (2018 में) और जूनियर साइंस (2014, 2019, 2021 और 2022 में) में पदक तालिका में शीर्ष पर रहा था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Picture1TN8F.jpg

एमजी /एमएस /आरपी/ केजे



(Release ID: 1940256) Visitor Counter : 146