श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मई, 2023 के महीने में ईएसआई योजना के अंतर्गत 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए


25 वर्ष की आयु तक के 9.40 लाख युवा कर्मचारी नए पंजीकरण में शामिल हुए

मई, 2023 में ईएसआई योजना के अंतर्गत लगभग 24,886 संस्थानों को पंजीकृत किया गया

मई, 2023 में 71 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को ईएसआई योजना का लाभ दिया गया

प्रविष्टि तिथि: 17 JUL 2023 4:14PM by PIB Delhi

ईएसआईसी (कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम) के प्रारंभिक वेतन-संबंधी आंकड़ों के अनुसार, मई, 2023 के महीने में 20.23 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं।

मई, 2023 के महीने में लगभग 24,886 नए संस्थानों को पंजीकृत किया गया और ईएसआईसी के सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक कवरेज सुनिश्चित होती है।

आंकड़े ये भी दर्शाते हैं कि देश के युवाओं के लिए ज्यादा नौकरियां उत्पन्न हुई हैं क्योंकि इस माह में कुल 20.23 लाख कर्मचारियों में से, 25 वर्ष आयु समूह वाले 9.40 लाख कर्मचारी नए पंजीकरणों का अधिकतम हिस्सा हैं, जो कि जुड़ने वाले कुल कर्मचारियों का 47 प्रतिशत हैं।

मई 2023 के वेतन आंकडों के लिंगानुसार विश्लेषण के अनुसार, 3.96 लाख महिला सदस्य भी इसमें शामिल हो चुकी है। इसके अलावा, मई 2023 के महीने में कुल 71 ट्रांसजेंडर कर्मचारी ईएसआई योजना के अंतर्गत पंजीकृत हुए हैं। यह दिखाता है कि ईएसआईसी समाज के सभी वर्गों को लाभ प्रदान करने के प्रति समर्पित है।

वेतन संबंधी यह आंकडे अस्थायी है, क्योंकि आंकडो में बदलाव लगातार जारी रहता है।

****

एमजी/एमएस/एआर/एके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1940216) आगंतुक पटल : 457
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Malayalam , Urdu , Punjabi , Tamil , Telugu