प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप, 2023 में 11 पदक जीतने पर भारत के जूनियर और कैडेट तीरंदाजों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
10 JUL 2023 9:24PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप, 2023 में 11 पदक जीतने पर भारत के जूनियर और कैडेट तीरंदाजों को बधाई दी है।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप, 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हमारे तीरंदाजों पर गर्व है। उनकी उपलब्धियां, भारत में तीरंदाजी के भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं और कई उभरते तीरंदाजों को प्रेरित करेंगी।''
******
एमजी/एमएस/आरपी/जेके/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1938567)
आगंतुक पटल : 453
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Kannada
,
Malayalam
,
Assamese
,
Bengali
,
Odia
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Telugu