राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2022 और 2023 प्रदान किए

Posted On: 22 JUN 2023 1:57PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (22 जून, 2023) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग प्रोफेशनलों को वर्ष 2022 और 2023 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की स्थापना भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 1973 में नर्सों और नर्सिंग प्रोफेशनलों द्वारा समाज को प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं के सम्मानस्‍वरूप की गई थी।

इस समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं की सूची संलग्न है

***

एमजी/एमएस/एसकेजे/एसके



(Release ID: 1934495) Visitor Counter : 1519