वित्‍त मंत्रालय

वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए भारत सरकार के खाते (अस्थायी/अलेखापरीक्षित)

Posted On: 31 MAY 2023 4:07PM by PIB Delhi

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत सरकार के खातों (अस्थायी/अलेखापरीक्षित) को समेकित किया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:-

भारत सरकार को 2022-23 के दौरान ₹24,55,706 करोड़ (कुल प्राप्तियों का संशोधित अनुमान 2022-23 का 101%) प्राप्त हुआ, जिसमें ₹20,97,368 करोड़ कर राजस्व (केंद्र से शुद्ध), ₹2,86,151 करोड़ गैर- कर राजस्व और ₹72,187 करोड़ की गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं। गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियों में ऋण की वसूली (₹26,152 करोड़) और विविध पूंजी प्राप्तियां (₹46,035 करोड़) शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को ₹9,48,406 करोड़ हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹50,015 करोड़ अधिक है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय ₹41,88,837 करोड़ (संबंधित संशोधित अनुमान 22-23 का 100%) है, जिसमें से ₹34,52,518 करोड़ राजस्व खाते पर और ₹7,36,319 करोड़ पूंजी खाते पर है। कुल राजस्व व्यय में से, 9,28,424 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान पर और 5,30,959 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडीज पर किए गए हैं।

 

**********

एमजी/ एमएस/आरपी /एकेएस/डीके-



(Release ID: 1928731) Visitor Counter : 637