प्रधानमंत्री कार्यालय
इजरायल के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
दोनों नेताओं ने कृषि, जल, नवाचार और नागरिकों के आपसी संपर्क जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री श्री नेतन्याहू को शुभकामनाएं दी
प्रविष्टि तिथि:
09 MAY 2023 9:00PM by PIB Delhi
इजरायल के विदेश मंत्री महामहिम श्री एली कोहेन ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा की जिसमें कृषि, जल, नवाचार और ज्ञान साझेदारी के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में दोनों अर्थव्यवस्थाओं की व्यापक समानताओं के साथ-साथ नागरिकों के आपसी संपर्क को मजबूत करना शामिल है।
उन्होंने पारस्परिक लाभ के विभिन्न क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री श्री एली कोहेन से इजरायल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बेंजामिन नेतन्याहू को शुभकामनाएं देने का आग्रह किया।
******
एमजी/एमएस/आरपी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1924988)
आगंतुक पटल : 184
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Malayalam
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada