रक्षा मंत्रालय

भारत के माननीय रक्षा मंत्री महामहिम श्री राजनाथ सिंह की मालदीव की रक्षामंत्री महामहिम मारिया दीदी के निमंत्रण पर मालदीव यात्रा पर जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति

Posted On: 03 MAY 2023 12:11PM by PIB Delhi

1.   भारत के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, मालदीव की रक्षा मंत्री सुश्री मारिया दीदी के आमंत्रण पर 1 मई, 2023 को माले पहुंचे।

2.   अपनी यात्रा के दौरान महामहिम श्री राजनाथ सिंह और महामहिम सुश्री मारिया दीदी ने भारत और मालदीव के बीच रक्षा सहयोग तथा दीर्घकालिक साझेदारी को मज़बूत बनाने पर द्विपक्षीय बातचीत की। उन्होंने व्यापक क्षेत्रीय तथा आपसी चिंता के वैश्विक सुरक्षा विषयों पर बातचीत की और रक्षा तथा सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को प्रगाढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त की।

3.   दोनों मंत्रियों ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के महत्व की फिर से पुष्टि की और समान सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में एक साथ काम करने की आवश्यकता को स्वीकार किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानूनों और नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का सम्मान करने के महत्व को रेखांकित किया तथा इन सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

4.   मंत्रियों ने संयुक्त अभ्यास तथा एक-दूसरे देशों में सैन्य अधिकारियों की यात्राओं सहित दोनों पड़ोसियों के बीच जारी रक्षा सहयोग में हुई प्रगति का स्वागत किया। उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला,आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा तथा समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में श्रेष्ठ व्यवहारों तथा विशेषज्ञता को साझा करने के महत्व पर ध्यान दिया।

5.   दोनों मंत्री रक्षा व्यापार, क्षमता निर्माण तथा संयुक्त अभ्यास जैसे क्षेत्र सहित सहयोग के अतिरिक्त उपाय तलाशने पर सहमत हुए। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने तथा दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आदान-प्रदान पर भी चर्चा की।

6.   यात्रा के दौरान माननीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम श्री इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से शिष्टाचार भेंट की और विदेश मंत्री महामहिम श्री अब्दुल्ला शाहिद से मुलाकात की।

7.   इसके अतिरिक्त मंत्री श्री राजनाथ सिंह और मंत्री सुश्री दीदी ने मालदीव के राष्ट्रपति महामहिम सोलिह की उपस्थिति में हुरावी के प्रतिस्थापन जहाज की कमिशनिंग के लिए आयोजित समारोह में भाग लिया। भारत के माननीय प्रधानमंत्री महामहिम मोदी ने राष्ट्रपति सोलिह की हाल की भारत यात्रा के दौरान पुराने हुरावी जहाज के लिए प्रतिस्थापन जहाज के प्रावधान की घोषणा की थी।

8.   मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एमएनडीएफ को अतिरिक्त लैंडिंग क्राफ्ट भी भेंट किया। इन जहाजों को सौंपना भारत के क्षेत्र में सभी की सुरक्षा और विकास (सागर) के विजन के अनुरूप है, जो एक सुरक्षित, समृद्ध तथा स्थिर हिंद महासागर क्षेत्र के लिए मित्रों और साझेदारी की क्षमताओं के साथ मिलकर काम करना और संयुक्त रूप से विकसित करना चाहता है।

9.   रक्षामंत्री  यात्रा दौरान माननीय मंत्री सिंह और माननीय मंत्री दीदी द्वारा एमएनडीएफ तटरक्षक बल (एकता हार्बर) की आधारशिला रखी गयी। सिफावारू में कोस्टकार्ड हार्बर का विकास और मरम्मत सुविधा का विकास भारत की सबसे बड़ी सहायता अनुदान परियोजनाओं में एक है।

10.  प्रस्थान से पूर्व माननीय मंत्री महामहिम श्री राजनाथ सिंह ने यात्रा के दौरान मालदीव की रक्षा मंत्री महामहिम सुश्री मारिया दीदी द्वारा उन्हें और उनके शिष्टमंडल को गर्मजोशी भरे और सद्भावपूर्ण आतिथ्य के लिए अपनी सराहना व्यक्त की।

11.  दोनों पक्षों ने अपने देशों के बीच साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता पुष्टि की और आम भावनाओं को व्यक्त किया कि वे भविष्य में बातचीत और सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर हैं।

12.  इस यात्रा ने अपने-अपने देशों और क्षेत्र की सुरक्षा तथा समृद्धि को बढ़ाने के लिए दोनों मित्र पड़ोसियों की प्रतिबद्धता की भावना को नया रूप दिया।  

****

एमजी/एमएस/आरपी/एजी/एमएस



(Release ID: 1921610) Visitor Counter : 432