वित्त मंत्रालय
अप्रैल 2023 के लिए जीएसटी राजस्व संग्रह अब तक का सर्वाधिक 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा
अप्रैल 2023 में सकल जीएसटी संग्रह अब तक का सबसे अधिक 19,495 करोड़ रुपये रहा जो अप्रैल 2022 के अब तक के 1,67,540 करोड़ रुपये के सर्वाधिक संग्रह से अधिक है
अप्रैल 2023 के लिए जीएसटी राजस्व वर्ष-दर-वर्ष जीएसटी राजस्व से 12 प्रतिशत अधिक है
20 अप्रैल 2023 को 9.8 लाख लेनदेन के माध्यम से एक दिन में 68,228 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक कर संग्रहित किया गया
Posted On:
01 MAY 2023 5:46PM by PIB Delhi
अप्रैल, 2023 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,87,035 करोड़ रुपये संग्रहित किया गया, जिसमें सीजीएसटी 38,440 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 47,412 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 89,158 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 34,972 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 12,025 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 901 करोड़ रुपये सहित) है।
सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 45,864 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 37,959 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अप्रैल 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 84,304 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 85,371 करोड़ रुपये है।
अप्रैल 2023 के महीने का राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 12 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, घरेलू लेन-देन से राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है।
पहली बार सकल जीएसटी संग्रह 1.75 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। मार्च 2023 के महीने में सृजित कुल ई-वे बिलों की संख्या 9.0 करोड़ थी, जो फरवरी 2023 के महीने में सृजित 8.1 करोड़ ई-वे बिलों की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।
अप्रैल 2023 में 20 अप्रैल 2023 को एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कर संग्रह हुआ। 20 अप्रैल, 2023 को 9.8 लाख लेन-देन के माध्यम से 68,228 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। पिछले वर्ष (समान तिथि को) सबसे ज्यादा एक दिन का भुगतान 9.6 लाख रुपये लेनदेन के माध्यम से 57,846 करोड़ रुपये था।
नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान प्रदर्शित करता है। तालिका अप्रैल 2022 की तुलना में अप्रैल 2023 के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़ों को दर्शाती है।

अप्रैल 2023 के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्य-वार वृद्धि वृवृद्धि वृद्धि वृद्धि
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
|
अप्रैल-22
|
अप्रैल-23
|
वृद्धि (%)
|
जम्मू-कश्मीर
|
560
|
803
|
44
|
ufहिमाचल प्रदेश
|
817
|
957
|
17
|
पंजाब
|
1,994
|
2,316
|
16
|
चंडीगढ़
|
249
|
255
|
2
|
उत्तराखंड
|
1,887
|
2,148
|
14
|
हरियाणा
|
8,197
|
10,035
|
22
|
दिल्ली
|
5,871
|
6,320
|
8
|
राजस्थान
|
4,547
|
4,785
|
5
|
उत्तर प्रदेश
|
8,534
|
10,320
|
21
|
बिहार
|
1,471
|
1,625
|
11
|
सिक्किम
|
264
|
426
|
61
|
अरुणाचल प्रदेश
|
196
|
238
|
21
|
नागालैंड
|
68
|
88
|
29
|
मणिपुर
|
69
|
91
|
32
|
मिजोरम
|
46
|
71
|
53
|
त्रिपुरा
|
107
|
133
|
25
|
मेघालय
|
227
|
239
|
6
|
असम
|
1,313
|
1,513
|
15
|
पश्चिम बंगाल
|
5,644
|
6,447
|
14
|
झारखंड
|
3,100
|
3,701
|
19
|
ओडिशा
|
4,910
|
5,036
|
3
|
छत्तीसगढ़
|
2,977
|
3,508
|
18
|
मध्य प्रदेश
|
3,339
|
4,267
|
28
|
गुजरात
|
11,264
|
11,721
|
4
|
दादर और नागर हवेली तथा दमन और दीव
|
381
|
399
|
5
|
महाराष्ट्र
|
27,495
|
33,196
|
21
|
कर्नाटक
|
11,820
|
14,593
|
23
|
गोवा
|
470
|
620
|
32
|
लक्षदीप
|
3
|
3
|
-7
|
केरल
|
2,689
|
3,010
|
12
|
तमिलनाडु
|
9,724
|
11,559
|
19
|
पुद्दुचेरी
|
206
|
218
|
6
|
अंडमान निकोबार द्वीप समूह
|
87
|
92
|
5
|
तेलंगाना
|
4,955
|
5,622
|
13
|
आंध्र प्रदेश
|
4,067
|
4,329
|
6
|
लद्दाख
|
47
|
68
|
43
|
अन्य क्षेत्र
|
216
|
220
|
2
|
केंद्र अधिकार क्षेत्र
|
167
|
187
|
12
|
कुल योग
|
1,29,978
|
1,51,162
|
16
|
****
एमजी/एमएस/आरपी/एसकेजे/एचबी
(Release ID: 1921232)