रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई के शोइगु ने नई दिल्ली में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के अवसर पर द्विपक्षीय वार्ता की


'मेक इन इंडिया' में रूस के उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने के तरीकों सहित क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई

प्रविष्टि तिथि: 28 APR 2023 4:46PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 28 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई के शोइगु के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग और औद्योगिक साझेदारी सहित द्विपक्षीय सहयोग के अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की। उन्होंने 'मेक इन इंडिया' पहल में रूस के रक्षा उद्योग की भागीदारी और इसे और गति प्रदान करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।

दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने भारत और रूस के बीच विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में निरंतर विश्वास और आपसी सम्मान पर संतोष व्यक्त किया और आपसी साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

****

एमजी/एमएस/आरपी/वीएल/सीएस


(रिलीज़ आईडी: 1920598) आगंतुक पटल : 428
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil , Telugu , Malayalam