राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रपति ने वैशाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 13 APR 2023 5:42PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 14 और 15 अप्रैल, 2023 को मनाए जा रहे वैशाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा :

“वैशाखी, विशु, रोंगाली बिहू, नब वर्ष, वैशाखड़ी और पुतान्दु पिरापु के शुभ अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।“

हमारे देश के अलग अलग भागों में मनाए जाने वाले ये कृषि पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता की झलक प्रस्तुत करते हैं। ये पर्व सुख, समृद्धि और प्रगति का वह उत्सव हैं जो हमारे अन्नदाता किसानों के कठिन परिश्रम के बाद आते हैं। ये पर्व उनकी कड़ी मेहनत का सम्मान करने का अवसर भी है।

मेरी कामना है कि ये हर्षोल्लास के उत्सव हमें अपने राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने और अपने साथी नागरिकों के बीच भाईचारे की भावना मजबूत करने के लिए प्रेरित करें।

राष्ट्रपति का संदेश हिंदी में देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

*****

एमजी/एमएस/एसटी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1916314) आगंतुक पटल : 343
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi