प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुमला समिति में महिला विकास मंडल की वार्षिक आम बैठक में 15,000 लोगों की भागीदारी की सराहना की

Posted On: 26 FEB 2023 10:34AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड राज्य में खूंटी लोकसभा सीट के अंतर्गत गुमला समिति में महिला विकास मंडल की वार्षिक आम बैठक में 15,000 महिलाओं की उपस्थिति की सराहना की। वह केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पालकोट (गुमला) प्रखंड में महिला विकास मंडल के वार्षिक आम सम्मेलन में लगभग 15,000 महिलाओं ने भाग लिया। इस सम्मेलन में 944 महिला मंडलों की महिलाओं ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“बहुत प्रशंसनीय प्रयास। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उनके सशक्तिकरण और विकास का द्योतक है।”

******

एमजी/एएम/डीवी


(Release ID: 1908492) Visitor Counter : 142