गृह मंत्रालय

गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर अग्निशमन सेवा, होम गार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मियों को राष्ट्रपति पदक

Posted On: 25 JAN 2023 11:03AM by PIB Delhi

प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा तथा होम गार्डस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ वीरता पदक और मेधावी सेवा पदक प्रदान किए जाते हैं।

गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर 47 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

इनमें से वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक 02 कर्मियों को उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए प्रदान किया जाता है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक 07 कर्मियों को दिया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 38 कर्मियों को उनकी सेवाओं के विशिष्ट और मेधावी रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है।

इसके अलावा, गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर 55 कर्मियों को होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है। इनमें से 01 कर्मी को उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया जाता है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के होम गार्डस और नागरिक सुरक्षा पदक एवं मेधावी सेवा के लिए होम गार्डस और नागरिक सुरक्षा पदक क्रमशः 09 और 45 कर्मियों को प्रदान किए जाते हैं।

अग्निशमन सेवा पदक और होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा पदक विजेताओं की सूची नीचे दी गई है।

गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर जिन अग्निशमन कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया उनका विवरण देखने के लिए यहां क्लिक करें -

***

एमजी/एएम/एसएस/वाईबी



(Release ID: 1893585) Visitor Counter : 545