प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 08 JAN 2023 9:16AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और छोटे कार्यकालों के लिए बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके श्री केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी का उनकी सेवा भावना और बुद्धिमता के लिए सम्मान किया जाता था। वे संवैधानिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

*****

एमजी/एएम/आर

 


(रिलीज़ आईडी: 1889518) आगंतुक पटल : 511
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Bengali , Kannada , English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam