प्रधानमंत्री कार्यालय
ऑस्ट्रेलियाई संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी दी
ईसीटीए का हमारे व्यापारिक समुदाय भरपूर स्वागत करेंगे: प्रधानमंत्री
प्रविष्टि तिथि:
22 NOV 2022 7:05PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई संसद द्वारा भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी दिए जाने पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बनीस को धन्यवाद दिया है।
श्री मोदी ने यह भी कहा कि आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) का हमारे व्यापारिक समुदायों द्वारा भरपूर स्वागत किया जाएगा तथा यह भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“धन्यवाद पीएम @AlboMP! भारत-ऑस्ट्रेलिया ईसीटीए के लागू होने का हमारे व्यापारिक समुदायों द्वारा भरपूर स्वागत किया जाएगा तथा यह भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा।”
***
एमजी/एएम/आर/एजे
(रिलीज़ आईडी: 1878178)
आगंतुक पटल : 403
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Punjabi
,
English
,
Urdu
,
Manipuri
,
Bengali
,
Assamese
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam