प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2022 9:30AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्री मोदी ने लोगों से गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह किया है। उन्होंने महात्मा गांधी पर अपने विचारों का एक वीडियो भी साझा किया है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
"#GandhiJayanti पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि। यह गांधी जयंती और भी विशेष है, क्योंकि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमेशा बापू के आदर्शों पर खरा उतरें। मैं आप सभी से गांधी जी को श्रद्धांजलि देने के रूप में खादी और हस्तशिल्प उत्पाद खरीदने का भी आग्रह करता हूं।"
******
एमजी/एएम/जेक