प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री आज रात जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए टोक्यो रवाना होंगे

प्रविष्टि तिथि: 26 SEP 2022 5:51PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज रात जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए टोक्यो, जापान रवाना होंगे।

ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“मैं अपने प्रिय मित्र और भारत-जापान मित्रता के एक बहुत बड़े पक्षधर पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आज रात टोक्यो जा रहा हूं।"

“मैं सभी भारतीयों की ओर से प्रधानमंत्री किशिदा और श्रीमती आबे के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करूंगा। हम आबे सान की परिकल्पना के अनुरूप भारत-जापान संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखेंगे। @kishida230”

 

*****

एमजी / एएम / आर / डीए


(रिलीज़ आईडी: 1862325) आगंतुक पटल : 439
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam