राष्ट्रपति सचिवालय
ओणम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की बधाई
प्रविष्टि तिथि:
07 SEP 2022 5:05PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ओणम की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा, "ओणम के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों, विशेषकर केरल के भाइयों और बहनों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
फसलों की कटाई के लिए मनाया जाने वाला ओणम, हमारे किसानों की कड़ी मेहनत का सम्मान करने और प्रकृति माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
केरल के लोगों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखा है। यह त्योहार उनके लिए आपसी सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा देने का भी अवसर होता है।
इस अवसर पर आइए हम सब साथ मिलकर काम करने का संकल्प लें और भारत को एक समृद्ध तथा गौरवशाली राष्ट्र बनाने में योगदान दें।
राष्ट्रपति का संदेश हिंदी में देखने के लिए यहां क्लिक करें:
*****
एमजी / एएम / जेके/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1857608)
आगंतुक पटल : 308