वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री गोयल ने सैन फ्रांसिस्को में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की


सैन फ्रांसिस्को में गदर मेमोरियल हॉल देखने गए; हमारे पूर्वजों के बलिदान को स्मरण किया

प्रविष्टि तिथि: 06 SEP 2022 8:52AM by PIB Delhi

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग; उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज सैन फ्रांसिस्को में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

एक ट्वीट में उन्होंने कहा, "हम जो करते हैं और हम जो करने में सक्षम हैं, उसके बीच का अंतर दुनिया की अधिकांश समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त होगा।"

"मैंने सैन फ्रांसिस्को में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुझे अधिक न्यायसंगत और समृद्ध दुनिया के निर्माण से जुड़े भारत के प्रयासों और क्षमताओं पर गर्व है।"

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001PKHV.jpg

इसके बाद मंत्री ने सैन फ्रांसिस्को में गदर मेमोरियल हॉल का दौरा किया। हमारे पूर्वजों के बलिदान को याद करते हुए, श्री गोयल ने कहा, "मैं आज गदर स्मारक पर खड़ा हूं, हमारे पूर्वजों के प्रति गहरी कृतज्ञता के साथ, जिन्होंने हमारी मातृभूमि के लिए 'सब कुछ' बलिदान कर दिया।

मैं एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए 'अमृत काल' में भारत की सेवा करने का संकल्प लेता हूं।

जय हिन्द!"

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002GKDL.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003RS5A.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00454XX.jpg

केंद्रीय मंत्री, भारत-अमेरिका रणनीतिक भागीदारी मंच सम्मेलन और भारत-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा (आईपीईएफ) मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए 5 से 10 सितंबर 2022 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स की विदेश यात्रा पर हैं।   

 

 

 *****

एमजी/एएम/जेके


(रिलीज़ आईडी: 1857046) आगंतुक पटल : 359
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi , Tamil , Telugu