उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
30 अगस्त, 2022 तक 881.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई; 1,72,734.69 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से लगभग 130.65 लाख किसान लाभान्वित हुए
30 अगस्त 2022 तक 187.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई; 37,866.13 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य से लगभग 17.83 लाख किसान लाभान्वित हुए
खरीफ विपणन सीजन 2021-22 और रबी विपणन सीजन 2022-23 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य का कार्यान्वन
प्रविष्टि तिथि:
31 AUG 2022 5:26PM by PIB Delhi
विभिन्न राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों में खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2021-22 के दौरान केंद्रीय पूल के तहत धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है।
30 अगस्त 2022 तक, 881.30 लाख मीट्रिक टन धान (जिसमें 759.32 लाख मीट्रिक टन खरीफ फसल और 121.98 लाख मीट्रिक टन रबी फसल शामिल है) की खरीद की गई है। इससे 1,72,734.69 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के जरिए लगभग 130.65 लाख किसानों को लाभ हुआ है।

रबी विपणन सीजन 2022-23 के दौरान गेहूं की खरीद
रबी विपणन सीजन 2022-23 के दौरान, 30 अगस्त 2022 तक 187.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इससे 37,866.13 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के जरिए लगभग 17.83 लाख किसानों को लाभ हुआ है।
*****
एमजी/एएम/आर/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1855837)
आगंतुक पटल : 362