सूचना और प्रसारण मंत्रालय
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने ओंदीवीरन पर स्मारक डाक टिकट के लिए केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया
प्रविष्टि तिथि:
16 AUG 2022 4:56PM by PIB Delhi
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज स्वतंत्रता सेनानी ओंदीवीरन के लिए एक स्मारक डाक टिकट को अधिकृत करने के लिए केंद्रीय संचार मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मंत्री महोदय ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी देते हुए कहा कि 20 अगस्त को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में यह डाक टिकट जारी किया जाएगा।

***
एमजी/एएम/आरआरएस/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1852320)
आगंतुक पटल : 398