गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मशहूर निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया
राकेश झुनझुनवाला जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, उनके विशाल अनुभव और शेयर बाजार की समझ ने अनगिनत निवेशकों को प्रेरित किया
उन्हें हमेशा उनके बुलिश आउटलुक के लिए याद किया जाएगा, उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, ओम शांति शांति
प्रविष्टि तिथि:
14 AUG 2022 11:51AM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मशहूर निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। एक ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि राकेश झुनझुनवाला जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ।उनके विशाल अनुभव और शेयर बाजार की समझ ने अनगिनत निवेशकों को प्रेरित किया।उन्हें हमेशा उनके बुलिश आउटलुक के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति शांति।
*****
एनडब्ल्यू/आरके/एवाई/आरआर
(रिलीज़ आईडी: 1851717)
आगंतुक पटल : 443