सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

श्री नितिन गडकरी ने भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Posted On: 13 AUG 2022 4:49PM by PIB Delhi

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संघर्ष के महापुरुषों की एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसका आयोजन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नागपुर के सेंट्रल बस स्टेशन (गणेशपीठ) में किया है।

 

                  image001MOLJ.jpg

श्री गडकरी ने इस अवसर पर उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया।

                 image002XS4G.jpg

मंत्रालय, स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए "आजादी का अमृत महोत्सव" का आयोजन कर रहा है। इसके तहत पूरे देश में स्थित 75 बस स्टेशनों पर प्रदर्शनियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे उन भारतीयों का स्मरण किया जा सके, जिन्होंने स्वतंत्र भारत की गौरवशाली यात्रा में अपनी सहायक भूमिका निभाई है।

 

         image003304X.jpg

 

ये प्रदर्शनियां स्वतंत्रता संघर्ष और उन बहादुर पुरुषों व महिलाओं को चित्रित करेंगी, जिन्होंने भारत की आजादी में अपना योगदान दिया और अपने जीवन को बलिदान किया। इसके अलावा ये संविधान के निर्माण और जीवन के सभी क्षेत्रों के हमारे सभी नेताओं, पुरुषों व महिलाओं के योगदान को भी रेखांकित करेंगी। 

****

एमजी/एएम/एचकेपी/सीएस
 



(Release ID: 1851592) Visitor Counter : 496