प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर जूडो खिलाड़ी तूलिका मान को बधाई दी

Posted On: 03 AUG 2022 11:55PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने पर जूडो खिलाड़ी तूलिका मान को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

"तूलिका मान ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी चमक बिखेरी है! जूडो में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। ये पदक उनके विशिष्ट खेल करियर में एक और प्रशंसा है। उन्हें भविष्य के उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

****

एमजी/एएम/जीबी



(Release ID: 1848219) Visitor Counter : 227