PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 13 JUN 2022 6:07PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 195.19 करोड़ खुराकें दी गई
  • भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 47,995
  • सक्रिय मामले 0.11 प्रतिशत
  • मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.68 प्रतिशत
  • पिछले 24 घंटों में 4,592 मरीज स्वस्थ हुए, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,26,57,335 हुई
  • पिछले 24 घंटों में 8,084 नये मामले दर्ज
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.24 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.21 प्रतिशत
  • अब तक कुल 85.51 करोड़ जांच की जा चुकी हैं; पिछले 24 घंटों में 2,49,418 जांच की गईं

#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

*****

Image

Image

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का समग्र कवरेज 195.19 करोड़ के आंकड़े से अधिक हुआ

12-14 वर्ष के आयु वर्ग को टीके की 3.51 करोड़ से अधिक पहली खुराक दी गईं

भारत में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले 47,995 हैं

पिछले 24 घंटों में 8,084 नए मामले सामने आए

मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.68 प्रतिशत है

वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.21 प्रतिशत है

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 195.19 करोड़ से अधिक (1,95,19,81,150) हो गया है। इस उपलब्धि को 2,50,56,366 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.51 करोड़ से अधिक (3,51,48,286) किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एहतियाती खुराक 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

टीके की खुराक का समग्र कवरेज

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,04,07,764

दूसरी खुराक

1,00,50,209

एहतियाती खुराक

54,11,036

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,84,20,731

दूसरी खुराक

1,76,01,591

एहतियाती खुराक

92,14,027

12-14 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

3,51,48,286

दूसरी खुराक

1,94,72,762

15-18 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

5,98,65,545

दूसरी खुराक

4,70,00,805

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

55,76,46,418

दूसरी खुराक

49,50,53,984

एहतियाती खुराक

15,39,266

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

20,33,44,863

दूसरी खुराक

19,20,24,445

एहतियाती खुराक

18,25,095

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

12,71,67,853

दूसरी खुराक

11,98,40,643

एहतियाती खुराक

2,09,45,827

एहतियाती खुराक

3,89,35,251

कुल

1,95,19,81,150

 

भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 47,995 है। सक्रिय मामले, देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.11 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002EKZY.jpg

परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 98.68 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 4,592 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,26,57,335 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003L3GF.jpg

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,084 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004APBA.jpg

पिछले 24 घंटों में कुल 2,49,418 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 85.51 करोड़ से अधिक (85,51,08,879) जांच की हैं।

देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 2.21 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.24 प्रतिशत दर्ज की गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005F8Q7.jpg

अधिक जानकारी : - https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1833398

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 193.53 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें प्रदान की गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 13.81 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई टीके की खुराकें मौजूद हैं

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 के टीके लगाने की गति को तेज करने तथा इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। कोविड-19 टीकाकरण की सर्व-उपलब्धता का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान की गति को अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों द्वारा वैक्सीन की अग्रिम उपलब्धता के आधार पर बेहतर योजना तैयार करने तथा वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों की 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों को उनकी आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।

 

टीके की खुराकें

(13 जून 2022 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

1,93,53,58,865

अतिरिक्त उपलब्ध खुराकें

13,81,48,965

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार द्वारा खरीद माध्यमों से टीके की 193.53 करोड़ से अधिक (1,93,53,58,865) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 13.81 करोड़ से अधिक (13,81,48,965) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी : - https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1833390

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बातचीत की; "हर घर दस्तक के दूसरे चरण" अभियान के अंतर्गत स्थिति और प्रगति की समीक्षा की

राज्यों से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण कवरेज और बुजुर्गों के लिए एहतियाती खुराक बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया

कोविड अभी समाप्त नहीं हुआ है; कुछ राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों के साथ, सतर्क रहना महत्वपूर्ण है और कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) को न भूलें: डॉक्टर मनसुख मंडाविया

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से निगरानी जारी रखने और मजबूत करने तथा जीनोम अनुक्रमण पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया गया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के स्वास्थ्य मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टीकाकरण कार्यक्रम हर घर दस्तक अभियान के दूसरे चरण की प्रगति की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से एक बैठक की अध्यक्षता की। डॉक्टर मंडाविया ने जोर देकर कहा, “कोविड अभी समाप्त नहीं हुआ है। कुछ राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों की खबरें आ रही हैं। इस समय सतर्क रहना और मास्क पहनना और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखने जैसे कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) को नहीं भूलना चाहिए।

कुछ जिलों और राज्यों में कोविड मामलों की सकारात्मकता में वृद्धि और कोविड -19 नममूनों की जांच में कमी पर प्रकाश डालते हुए, डॉक्टर मंडाविया ने कहा कि अधिक कोविड नमूनों तथा समय पर की गई जांच से कोविड मामलों की शीघ्र पहचान हो सकेगी और समुदाय में इसके संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से देश में नए म्यूटेंट/वेरिएंट की पहचान करने के लिए निगरानी जारी रखने और जीनोम अनुक्रमण पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, यानी जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) के पालन की पांच-स्तरीय रणनीति को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जारी रखने और निगरानी करने की आवश्यकता है।

अधिक जानकारी : - https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1833591

***

एमजी/एमए/डीवी



(Release ID: 1833610) Visitor Counter : 254