शिक्षा मंत्रालय

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने संकायों के विकास के लिए एक देशव्यापी इकोसिस्टम तैयार करने के उद्देश्य से “मालवीय मिशन” का आह्वान किया

Posted On: 17 MAY 2022 4:44PM by PIB Delhi

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों/संकायों के क्षमता निर्माण के लिए संस्थागत तंत्र से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री श्री प्रधान ने शिक्षकों के शिक्षण/संकायों के विकास के लिए देश भर में सक्षम इकोसिस्टम तैयार करने के उद्देश्य से एक “मालवीय मिशन” का विचार प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत की चुनौतियों के अनुरूप शिक्षकों के कौशल को उन्नत करने के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा शिक्षकों के शिक्षण पर ध्यान केन्द्रित किए जाने का उल्लेख करते हुए, उन्होंने भारतीय मूल्यों, भाषाओं, ज्ञान, लोकाचार और परंपराओं पर ध्यान देते हुए शिक्षकों के शिक्षण के प्रति एक बहु-विषयक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया।

****

एमजी/एएम/आर/डीवी



(Release ID: 1826084) Visitor Counter : 370