प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर लोगों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
24 APR 2022 9:28AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं।
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;
"आप सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं, जिनकी मजबूती में ही नए भारत की समृद्धि निहित है। आइए, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी पंचायतों को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लें।"
****
एमजी/एएम/जेके
(रिलीज़ आईडी: 1819478)
आगंतुक पटल : 595
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Manipuri
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam