वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

मार्च के लिए थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दर 14.55 प्रतिशत


मुख्य रूप से कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खनिज तेल, मूल धातु आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण मुद्रास्फीति की दर अधिक रही

मार्च, 2022 माह के लिए भारत में थोक मूल्य की सूचकांक संख्याएं (आधार वर्ष: 2011-12) जारी

Posted On: 18 APR 2022 12:24PM by PIB Delhi

मार्च, 2021 के 7.89 प्रतिशत की तुलना में मार्च, 2022 के दौरान मुद्रास्फीति की वार्षिक दर 14.55 प्रतिशत (अनंतिम) रही। मार्च, 2022 में पिछले वर्ष की इस अवधि की तुलना में मुद्रास्फीति की ऊंची दर मुख् रूप से रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान के कारण कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खनिज तेल, मूल धातुओं आदि की कीमतों में वृद्धि की वजह से हुई।

 उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आर्थिक सलाहकार कार्यालय ने मार्च, 2022 (अनंतिम) और जनवरी, 2022 (अंतिम) के लिए भारत में थोक मूल्य सूचकांक संख्याएं जारी कर दी है। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के अनंतिम आंकड़े देश भर में संस्थागत स्रोतों और चुनी हुई विनिर्माण इकाइयों से प्राप्त आंकड़ों के साथ संकलित किए जाते हैं और हर महीने की 14 तारीख (या अगले कार्य दिवस) को जारी किए जाते हैं। 10 सप्ताह के बाद अनंतिम सूचकांक को अंतिम रूप दे दिया गया है और अंतिम आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।

 थोक मूल् सूचकांक के घटकों तथा पिछले 3 महीनों में मुद्रास्फीति में वार्षिक परिवर्तन इस प्रकार है :
 

सूचकांक संख्या और मुद्रास्फीति की वार्षिक दर (वर्ष दर वर्ष)*

सभी जिंस/प्रमुख समूह

भारांक (%)

जनवरी-22 (अंतिम)

फरवरी-22 (अनंतिम)

मार्च-22 (अनंतिम)

सूचकांक

मुद्रास्‍फीति

सूचकांक

मुद्रास्‍फीति

सूचकांक

मुद्रास्‍फीति

सभी जिंस

100.0

143.8

13.68

144.9

13.11

148.8

14.55

प्राथमिक वस्तुएं

22.6

167.5

15.60

166.8

13.39

170.3

15.54

II ईंधन व बिजली

13.2

135.3

34.36

139.0

31.50

146.9

34.52

III.   विनिर्मित उत्पाद

64.2

137.2

9.50

138.4

9.84

141.6

10.71

      खाद्य सूचकांक

24.4

166.3

9.55

166.4

8.47

167.3

8.71

नोट * पिछले वर्ष के इसी महीने की गणना की गई डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति की वार्षिक दर

 

थोक मूल्य सूचकांक की माह दर माह परिवर्तन के आधार पर मुद्रास्फीति की मासिक दर मार्च. 2022 की तुलना में मार्च, 2022 के दौरान 2.69 प्रतिशत रही। पिछले 6 महीनों के लिए डब्‍ल्‍यूपीआई सूचकांक में मासिक परिवर्तन का सारांश इस प्रकार है:

:

डब्‍ल्‍यूपीआई सूचकांक में माह दर माह (माह दर माह प्रतिशत) परिवर्तन#

सभी जिंस/प्रमुख समूह

भारांक

अक्टूबर-21

नवंबर-21

दिसंबर-21

जनवरी-22

फरवरी-22 (पी)

मार्च-22(पी)

सभी जिंस

100.00

2.40

2.13

-0.28

0.35

0.76

2.69

प्राथमिक वस्तुएं

22.62

3.36

3.31

0.00

-0.53

-0.42

2.10

II  ईंधन व बिजली

13.15

5.88

7.94

-1.62

1.12

2.73

5.68

III विनिर्मित उत्पाद

64.23

1.42

0.52

-0.07

0.51

0.87

2.31

     खाद्य सूचकांक

24.38

2.84

2.34

-0.82

-1.71

0.06

0.54

ोट: पी: अनंतिम, # पिछले महीने की तुलना में गणना की गई माह दर माह डब्ल्यूपीआई पर आधारित मुद्रास्फीति की मासिक दर।

 

थोक मूल्‍य सूचकांक के प्रमुख समूहों में माह दर माह परिवर्तन ::

  1. प्राथमिक वस्तुएं (भारांक 22.62%): - इस प्रमुख समूह का सूचकांक फरवरी, 2022 महीने के 166.8 (अनंतिम) से मार्च, 2022 में 2.10% बढ़कर 170.3 (अनंतिम) हो गया। कच्चे तेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की कीमतें (21.18 %), खनिज (9.72%) और गैर-खाद्य वस्तुएं (2.94%) में फरवरी, 2022 की तुलना में मार्च, 2022 में वृद्धि हुई। खाद्य पदार्थों की कीमतों (-0.82%) में फरवरी, 2022 की तुलना में मार्च, 2022 में गिरावट आई।
  2. ंधन और बिजली (भारांक 13.15%):-इस प्रमुख समूह का सूचकांक मार्च, 2022 में 5.68% बढ़कर 146.9 (अनंतिम) हो गया, जो फरवरी, 2022 के महीने में 139.0 (अनंतिम) था। खनिज तेलों की कीमतें में (9.19%) फरवरी, 2022 की तुलना में मार्च, 2022 में वृद्धि हुई।
  3. िर्मित उत्पाद (भारांक 64.23%): - इस प्रमुख समूह का सूचकांक मार्च, 2022 में 2.31% बढ़कर 141.6 (अनंतिम) हो गया, जो फरवरी, 2022 के महीने में 138.4 (अनंतिम) था। विनिर्मित उत्पादों के लिए 22 एनआईसी दो अंकीय समूहों में से 18 समूहों में वृद्धि हुई जबकि 3 समूहों में फरवरी, 2022 की तुलना में मार्च, 2022 में कीमतों में कमी देखी गई। कीमतों में वृद्धि मुख्य रूप से बुनियादी धातुओं, खाद्य उत्पादों, रासायनिक और रासायनिक उत्पादों और कपड़ा की वजह से हुई। कुछ समूहों ने कीमतों में कमी देखी है, जिसमें अन्य परिवहन उपकरणों का निर्माण; फार्मास्यूटिकल्स, औषधीय रसायन और वनस्पति उत्पाद रहे। फरवरी, 2022 की तुलना में मार्च, 2022 में परिधानों के दाम अपरिवर्तित रहे।
  4. डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक (भारांक 24.38%): खाद्य सूचकांक, जिसमें प्राथमिक वस्तु समूह कीखाद्य वस्तुएंऔर विनिर्मित उत्पाद समूह केखाद्य उत्पादशामिल हैं, में वृद्धि हुई है और यह फरवरी, 2022 के 166.4 से बढ़कर मार्च, 2022 में 167.3 हो गई। डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर फरवरी 2021 के 8.71 प्रतिशत की तुलना में  बढ़कर मार्च, 2022 में 8.71 प्रतिशत हो गई।
  5. दिसंबर, 2021 का अंतिम सूचकांक (आधार वर्ष 2011-12=100): जनवरी, 2022 के अंतिम थोक मूल्य सूचकांक औरसभी वस्तुओंके लिए मुद्रास्फीति की दर (आधार वर्ष 2011-12=100) अनंतिम आंकड़ा क्रमशः 143.8 और 13.68प्रतिशत रहे। मार्च, 2022 के लिए अखिल भारतीय थोक मूल् सूचकांक तथा विभिन् वस्तु समूहों के लिए मुद्रास्फीति दर का विवरण संलग्नक I में है। पिछले 6 महीनों में विभिन् वस्तु समूहों के लिए थोक मूल् सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर (वर्ष दर वर्ष) संलग्नक II में है। पिछले 6 महीनों में विभिन् वस्तुओं एवं समूहों के लिए डब्ल्यूपीआई सूचकांक संलग्नक III में है।

 

प्रतिक्रिया दर : मार्च, 2022 के लिए डब्ल्यूपीआई को 84.4 प्रतिशत की प्रतिक्रिया दर पर संकलित किया गया है जबकि जनवरी, 2022 के लिए अंतिम आंकड़ा 92.0 प्रतिशत की भारित प्रतिक्रिया दर है। डब्ल्यूपीआई के ये अनंतिम आंकड़े डब्ल्यूपीआई की अंतिम संशोधन नीति के अनुसार संशोधित होंगे। यह प्रेस विज्ञप्ति, वस्तु सूचकांक तथा मुद्रास्फीति संख्या होम पेज http://eaindustry.nic.in. पर उपलब्ध हैं।

प्रेस विज्ञप्ति की अगली तिथि: अप्रैल, 2022 माह के लिए थोक मूल्य सूचकांक 17/5/2022 को जारी किया जाएगा।

नोट: मार्च, 2022 में थोक मूल्य सूचकांक तथा महंगाई दर से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अंग्रेजी के अनुलग्नक पर क्लिक करें।

 

***

एमजी /एएम /केजे



(Release ID: 1817861) Visitor Counter : 407