शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की कहानियां राष्ट्रीय स्मृति में अंकित होनी चाहिए- श्री धर्मेंद्र प्रधान


शिक्षा मंत्रालय 1757 से 1947 तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के बारे में एक प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

प्रविष्टि तिथि: 04 APR 2022 3:02PM by PIB Delhi

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संसद पुस्तकालय में शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001S3GS.jpg

 

इस अवसर पर श्री प्रधान ने कहा कि इस प्रदर्शनी में 1757 से 1947 तक के भारत के लगभग 200 वर्षों के इतिहास की कहानियों का प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उन गुमनाम नायकों की कहानियों को लोगों के सामने लाना है जो राष्ट्रीय स्मृति में अंकित होनी चाहिए। देश भर के सांसद इस प्रदर्शनी के साक्षी बनकर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से और अधिक गुमनाम नायकों के बारे में अपने सुझाव दे सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृति मंत्रालय राज्य सरकारों के सहयोग से पूरे देश के 100 स्थानों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी इस प्रदर्शनी का प्रदर्शन करेगा। 

********

एमजी/एएम/आईपीएस/एसएस

 


(रिलीज़ आईडी: 1813191) आगंतुक पटल : 526
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Telugu