प्रविष्टि तिथि:
30 MAR 2022 10:04AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मिशन 100 प्रतिशत विद्युतीकरण’ की शानदार सफलता तथा सतत विकास के नये मानक स्थापित करने के लिये कोंकण रेलवे की टीम को बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“पूरी कोंकण रेलवे टीम को ‘मिशन 100 प्रतिशत विद्युतीकरण’ की शानदार सफलता तथा सतत विकास के नये मानक स्थापित करने के लिये बधाई।”
****
एमजी/एएम/एकेपी