प्रविष्टि तिथि:
23 MAR 2022 9:19AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;
"शहीद दिवस पर भारत माता के अमर सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के लिए मर मिटने का उनका जज्बा देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद!"
****
एमजी/एएम/जेके