PIB Headquarters
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 17 MAR 2022 3:48PM by PIB Delhi

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

  •  देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 180.80 करोड़ खुराकें दी गई हैं।
  •  भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 30,799 है।
  •  सक्रिय मामले 0.07 प्रतिशत हैं।
  •  मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.73 प्रतिशत है।
  •  पिछले 24 घंटों में 4,491 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,24,54,546 हो गई है।
  •  पिछले 24 घंटों में 2,539 नये मामले दर्ज किए गए हैं।
  •  दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.35 प्रतिशत है।
  •  साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.42 प्रतिशत है।
  •  अब तक कुल 78.12 करोड़ जांच की जा चुकी हैं; पिछले 24 घंटों में 7,17,330 जांच की गईं।

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

  पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

*****   

graphic on covid 19 updates

 

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का समग्र कवरेज 180.80 करोड़ के आंकड़े से अधिक हुआ

बीते चौबीस घंटों में 12-14 वर्ष के आयु वर्ग को 3 लाख से अधिक खुराकें दी गईं

भारत में कोविड के सक्रिय मामले आज घटकर 30,799 रह गए हैं, सक्रिय मामले कुल पॉजिटिव मामलों का सिर्फ 0.07 प्रतिशत है
 

पिछले 24 घंटों में 2,539 नए मामले सामने आए हैं

रोगियों के स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.42 प्रतिशत है

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 180.80 करोड़ (1,80,80,24,147) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,12,61,666 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। बीते चौबीस घंटों में 3 लाख (3,00,405) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

टीके की खुराक का समग्र कवरेज

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,04,02,876

दूसरी खुराक

99,88,133

एहतियाती खुराक

43,40,771

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,84,11,930

दूसरी खुराक

1,74,84,152

एहतियाती खुराक

66,23,571

12-14 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

3,00,405

15-18 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

5,61,03,820

दूसरी खुराक

3,50,69,122

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

55,36,41,508

दूसरी खुराक

45,81,76,335

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

20,25,84,287

दूसरी खुराक

18,34,33,562

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

12,66,25,180

दूसरी खुराक

11,42,49,464

एहतियाती खुराक

1,05,89,031

एहतियाती खुराक

2,15,53,373

कुल

1,80,80,24,147

लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज और घटकर 30,799 रह गए है जो कि देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.07 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UZZM.jpg

नतीजतन, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 4,491 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,54,546 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031EV1.jpg

बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,539 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004R99R.jpg

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 की कुल 7,17,330 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 78.12 करोड़ से अधिक (78,12,24,304) जांच की हैं।

 

 

साप्ताहिक और दैनिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 0.42 प्रतिशत है और दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.35 प्रतिशत दर्ज की गई है

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0050N0W.jpg

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1806813


राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 183.24 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें प्रदान की गईं
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 17.32 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई टीके की खुराकें मौजूद हैं

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीके लगाने की गति को तेज करने तथा इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 को हुई थी। कोविड-19 टीकाकरण की सर्व-उपलब्धता का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान की गति को अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों द्वारा वैक्सीन की अग्रिम उपलब्धता के आधार पर बेहतर योजना तैयार करना तथा वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के माध्यम से तेज किया गया है।

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों की 75 प्रतिशत की खरीद करेगी और राज्यों एवं केंद्र-शासित प्रदेशों को उनकी आपूर्ति (नि:शुल्क) करेगी।

टीके की खुराक

(17 मार्च 2022 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

1,83,24,12,590

अतिरिक्त खुराकें उपलब्ध

17,32,56,632

भारत सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की लगभग 183.24 करोड़ (1,83,24,12,590) खुराकें राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 17.32 करोड़ से अधिक (17,32,56,632) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध हैं, जिन्हें लगाया जाना हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1806800

डॉ. मनसुख मांडविया ने एनजीओ के साथ "कोविड-19 के प्रबंधन में भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया" विषय पर आयोजित वेबिनार में अपना मुख्य भाषण दिया


भारत द्वारा इस महामारी का प्रबंधन हमारे प्रयासों में मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, सहभागिता, आत्मनिर्भरता, नवाचार और गौरव की शक्ति को प्रदर्शित करता है: डॉ. मनसुख मांडविया


"कई अन्य देशों की तुलना में भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया संबंधी रणनीतियों के परिणामस्वरूप ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोतरी के दौरान बेहतर तरीके से प्रबंधन किया गया"

"वसुधैव कुटुम्बकम्' और 'शुभ लाभ' के हमारे दर्शन के तहत, भारत ने कोविड महामारी के दौरान सस्ती और गुणवत्ता वाली दवाओं के जरिए कई देशों की सहायता की है"

 

कोविड-19 महामारी के प्रबंधन, विशेष रूप से हालिया ओमिक्रॉन के मामलों की बढ़ोतरी के दौरान प्रबंधन ने विश्व के सामने एक संपूर्ण सरकारऔर संपूर्ण समाजके दृष्टिकोण के माध्यम से आत्मनिर्भरता, प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित नवाचार, साझे लक्ष्यों और सामूहिक प्रयासों के जरिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति एवं आत्मनिर्भरता की शक्ति का दृढ़ता से प्रदर्शन किया है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नीति आयोग और 200 से अधिक एनजीओ व सिविल सोसाइटी संगठनों, जिन्होंने महामारी के दौरान जमीनी स्तर पर काम किया था, के एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कही। इस वेबिनार का विषय "कोविड-19 के प्रबंधन में भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया" था।

अपने संबोधन की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की भारत की रणनीतियों के परिणामस्वरूप कई अन्य देशों की तुलना में ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोतरी के दौरान बेहतर तरीके से प्रबंधन किया गया।" वहीं, एक प्रस्तुति में विभिन्न समय पर सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों के प्रदर्शन के माध्यम से उठाए गए कदमों को रेखांकित किया गया। ऐसे समय में जब कई देशों में दैनिक कोविड मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, भारत में उच्च स्तर के टीकाकरण के साथ रोगियों के स्वस्थ होने की दर में बढ़ोतरी हुई है और संक्रमित मरीजों के दैनिक मामलों में पर्याप्त कमी दर्ज की गई है। परीक्षण, निगरानी और उपचार के दृष्टिकोण सहित फोकस जीनोम सिक्वेंसिंग, रोकथाम क्षेत्रों के जरिए नियंत्रण, सामुदायिक निगरानी, होम आइसोलेशन के लिए प्रोटोकॉल और प्रभावी नैदानिक उपचार सहित समय पर किए गए उपायों ने भारत के कोविड प्रबंधन में अपना योगदान दिया है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1807013

ट्वीट के लिंक

***

एमजी/एएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 1807040) आगंतुक पटल : 268
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Gujarati