PIB Headquarters
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 15 MAR 2022 5:35PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत टीके की अब तक 180.40 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
  • भारत में फिलहाल 33,917 सक्रिय मामले
  • सक्रिय मामले वर्तमान में 0.08 प्रतिशत
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.72 प्रतिशत
  • बीते 24 घंटे में 4,722 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 4,24,46,171 हुई
  • बीते 24 घंटे में देश में 2,568 नये मामले दर्ज किये गए
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.37 प्रतिशत
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.46 प्रतिशत
  • अब तक कुल 77.97 करोड़ जांच की गयी; बीते 24 घंटे में 7,01,773 जांच की गई

 

   #Unite2FightCorona              #IndiaFightsCorona

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

*****

graphic on covid 19 updates

Image

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले आज कम होकर 33,917 रह गए, कुल पॉजिटिव मामलों के सिर्फ 0.08 प्रतिशत हैं

पिछले 24 घंटों में 2,568 नए रोगी सामने आए

भारत का कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 180.40 करोड़ से अधिक हुआ

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.72 प्रतिशत है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.46 प्रतिशत है

 

एक सकारात्मक घटनाक्रम में भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले आज कम होकर 33,917 रह गए। सक्रिय मामले देश में पॉजिटिव मामलों के सिर्फ 0.08 प्रतिशत रह गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002ME7P.jpg

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.72 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 4,722 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीज़ो (महामारी की शुरूआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,46,171 हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003F28B.jpg

 

बीते चौबीस घंटे में 2,568 नए मामले सामने आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004EP89.jpg

 

पिछले 24 घंटों में कुल 7,01,773 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक 77.97 करोड़ से अधिक (77,97,54,156) जांच की गई हैं।

साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज कई गई है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.46 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.37 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005LL0T.jpg

 

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 180.40 करोड़ (1,80,40,28,891) से अधिक हो गया।

इस उपलब्धि को 2,11,52,628 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

 

टीके की कुल खुराक का कवरेज

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,04,02,731

दूसरी खुराक

99,85,923

एहतियाती खुराक

43,21,775

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,84,11,615

दूसरी खुराक

1,74,80,218

एहतियाती खुराक

65,82,840

15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

5,59,68,909

 

दूसरी खुराक

3,43,09,111

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

55,34,55,646

दूसरी खुराक

45,64,67,364

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

20,25,55,219

दूसरी खुराक

18,30,29,983

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

12,66,05,098

दूसरी खुराक

11,39,94,240

एहतियाती खुराक

1,04,58,219

एहतियाती खुराक

2,13,62,834

कुल

1,80,40,28,891

 

जानकारी के लिए: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1806063

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 182.84 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 17.30 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(15 मार्च, 2022 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

1,82,84,94,230

शेष टीके

17,30,61,681

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 182.84 करोड़ (1,82,84,94,230) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकारी स्रोत (निशुल्क) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के जरिये प्रदान की गई हैं।

राज्यों के पास वैक्सीन की 17.30 करोड़ से अधिक (17,30,61,681) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1806017

 

कल राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस से सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 12-14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का कोविड 19 टीकाकरण शुरू होगा

सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए नि:शुल्क टीकाकरण शुरू होगा

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों को ही कोविड 19 वैक्सीन दी जाए

पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध हैं; 60 वर्ष से अधिक आयु के कमजोर लोगों को सक्रियता के साथ वैक्सीन दें

सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर कल (16 मार्च 2022), राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस से 12-14 वर्ष आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों के लिए मुफ्त कोविड 19 टीकाकरण शुरू होगा। बच्चों को दी जाने वाली कोविड 19 वैक्सीन का नाम कॉर्बेवैक्स है जिसे बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड, हैदराबाद ने तैयार किया है। ऑनलाइन पंजीकरण (16 मार्च 2022 को सुबह 9 बजे से) के जरिए या टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी वैक्सीन ली जा सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से एक बैठक में इसके बारे में बताया।

इससे पहले केंद्र सरकार ने 16 मार्च 2022 से 12-13 वर्ष और 13-14 वर्ष आयु समूहों (2008, 2009 और 2010 में पैदा हुए बच्चों यानी जो पहले से ही 12 वर्ष से अधिक आयु के हैं) के बच्चों के लिए कोविड 19 टीकाकरण शुरू करने के फैसला लिया था। इसके अलावा, 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग अब कल से एहतियाती खुराक लेने के पात्र हैं, क्योंकि इस आयु वर्ग के लिए सहरुग्णता की शर्त हटा दी गई है। एहतियाती खुराक (पिछली दो खुराकों के समान) को दूसरे टीकाकरण की तारीख के 9 महीने (36 सप्ताह) के बाद दिया जाना है। इस संबंध में विस्तृत निर्देश और परिचालन दिशा-निर्देश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेज दिए गए हैं।

राज्यों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी गई थी कि टीकाकरण की तारीख को 12 वर्ष की आयु प्राप्त करने वालों को ही कोविड 19 रोधी टीका लगाया जाए; यदि लाभार्थी पंजीकृत है, लेकिन टीकाकरण की तारीख को 12 वर्ष की आयु पूरी नहीं है, तो कोविड 19 वैक्सीन नहीं दी जानी चाहिए। टीकाकरण दलों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है कि विशेष रूप से 12-14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकों का मिश्रण नहीं होना चाहिए। अन्य टीकों के साथ मिश्रण से बचने के लिए राज्यों को 12-14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण के लिए निर्धारित कोविड 19 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से समर्पित टीकाकरण सत्र आयोजित करने की सलाह दी गई थी।

टीके जिनका उपयोग विभिन्न आयु समूहों में किया जा सकता है

 

आयु वर्ग

इस्तेमाल की जाने वाली वैक्सीन

 

12-14 वर्ष (वर्ष 2008, 2009, 2010 में जन्मे सभी लाभार्थी)

कॉर्बेवैक्स (सरकारी सीवीसी में), 28 दिनों के अंतराल पर 2 खुराक

14-18 वर्ष

कोवैक्सिन (सरकारी सीवीसी और प्राइवेट सीवीसी में)

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया गया कि वर्तमान में को-विन (सीओडब्ल्यूआईएन) में लाभार्थी की आयु को जन्म वर्ष के आधार पर छांटा जा रहा है। उम्र (12 वर्ष) के सत्यापन की जिम्मेदारी टीकाकरण के समय पहले कुछ दिनों के लिए टीकाकरणकर्ता/सत्यापनकर्ता के पास होगी क्योंकि को-विन पोर्टल में सही जन्म तिथि दर्ज करने का काम अभी चल रहा है। जब यह पोर्टल एक बार सही काम करने लगेगा तो प्रणाली डिफ़ॉल्ट रूप से उन लाभार्थियों का पंजीकरण नहीं करेगी जो अनुशंसित आयु वर्ग के नहीं हैं।

कमजोर समूहों के बीच टीकाकरण की धीमी गति को देखते हुए, राज्यों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड19 वैक्सीन की दोनों खुराकें दी जाएं। पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए जिला और ब्लॉक स्तरों पर नियमित समीक्षा की जाएगी।

राज्यों को उपलब्ध कोविड19 टीकों का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने की भी सलाह दी गई। पहले के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य वैसे टीकों को बदल सकते हैं जो एक्सपायर होने वाले हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि टीके बर्बाद नहीं होने चाहिए।

इस वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य सचिव और एनएचएम मिशन के निदेशकों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य अधिकारियों के साथ अपर सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. मनोहर अगनानी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1806157

 

 

********

 

एमजी/एएम/एके


(रिलीज़ आईडी: 1806395) आगंतुक पटल : 360
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati