वित्‍त मंत्रालय

फरवरी 2022 में सकल जीएसटी राजस्‍व संग्रह 1,33,026 करोड़ रुपये का रहा


पांचवीं बार जीएसटी संग्रह ने 1.30 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया

फरवरी 2022 के दौरान राजस्व संग्रह पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 18 प्रतिशत अधिक और फरवरी 2020 के जीएसटी राजस्व से 26 प्रतिशत अधिक है

Posted On: 01 MAR 2022 12:45PM by PIB Delhi

फरवरी 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व संग्रह 1,33,026 करोड़ रुपये का रहा, जिसमें सीजीएसटी 24,435 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 30,779 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 67,471 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 33,837 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,340 करोड़ रुपये (वस्‍तुओं के आयात पर संग्रह किए गए 638 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।

सरकार ने आईजीएसटी से 26,347 करोड़ रुपये का सीजीएसटी और 21,909 करोड़ रुपये का एसजीएसटी में निपटान किया है। फरवरी 2022 के महीने में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 50,782 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 52,688 करोड़ रुपये रहा।

फरवरी 2022 के महीने के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में संग्रह किए गए जीएसटी राजस्व से 18 प्रतिशत और फरवरी 2020 में जीएसटी राजस्व से 26 प्रतिशत अधिक है। इस मास के दौरान, वस्‍तुओं के आयात से प्राप्‍त राजस्व 38 प्रतिशत अधिक रहा और घरेलू लेन-देन से प्राप्‍त राजस्‍व (सेवाओं के आयात सहित) पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्‍त राजस्व की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।

28 दिनों का महीना होने के कारण फरवरी में आम तौर पर जनवरी की तुलना में कम राजस्व प्राप्त होता है। फरवरी 2022 के दौरान इस अधिक वृद्धि को आंशिक लॉकडाउन, सप्ताहांत और रात के कर्फ्यू एवं ओमिक्रॉन लहर के कारण विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए विभिन्न प्रतिबंधों के संदर्भ में भी देखा जाना चाहिए, जो 20 जनवरी के आसपास चरम सीमा पर थे।

ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। जीएसटी लागू होने के बाद से, पहली बार जीएसटी उपकर संग्रह 10,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है, जो कुछ प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से ऑटोमोबाइल बिक्री में रिकवरी होने का सूचक है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व के रुझान को दर्शाता है। तालिका फरवरी 2021 की तुलना में फरवरी 2022 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्र किए गए जीएसटी संग्रह के राज्य-वार आंकड़े दर्शाती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0013C4R.jpg

 

फरवरी 2022[1] के दौरान जीएसटी राजस्व की राज्य-वार वृद्धि

राज्‍य का नाम

फरवरी-21

फरवरी-22

वृद्धि

जम्मू और कश्मीर

330

326

-1%

हिमाचल प्रदेश

663

657

-1%

पंजाब

1,299

1,480

14%

चंडीगढ़

149

178

20%

उत्तराखंड

1,181

1,176

0%

हरि‍याणा

5,590

5,928

6%

दिल्ली

3,727

3,922

5%

राजस्थान

3,224

3,469

8%

उत्तर प्रदेश

5,997

6,519

9%

बिहार

1,128

1,206

7%

सिक्किम

222

222

0%

अरुणाचल प्रदेश

61

56

-9%

नगालैंड

35

33

-6%

मणिपुर

32

39

20%

मिजोरम

21

24

15%

त्रिपुरा

63

66

4%

मेघालय

147

201

37%

असम

946

1,008

7%

पश्चिम बंगाल

4,335

4,414

2%

झारखंड

2,321

2,536

9%

ओडिशा

3,341

4,101

23%

छत्तीसगढ़

2,453

2,783

13%

मध्य प्रदेश

2,792

2,853

2%

गुजरात

8,221

8,873

8%

दमन और दीव

3

0

-92%

दादरा और नगर हवेली

235

260

11%

महाराष्ट्र

16,104

19,423

21%

कर्नाटक

7,581

9,176

21%

गोवा

344

364

6%

लक्षद्वीप

0

1

74%

केरल

1,806

2,074

15%

तमिलनाडु

7,008

7,393

5%

पुदुचेरी

158

178

13%

अंडमान व निकोबार द्वीप समूह

23

22

-5%

तेलंगाना

3,636

4,113

13%

आंध्र प्रदेश

2,653

3,157

19%

लद्दाख

9

16

72%

अन्य क्षेत्र

134

136

1%

केन्‍द्र क्षेत्राधिकार

129

167

29%

कुल योग

88,102

98,550

12%

 

[1] वस्‍तुओं के आयात पर जीएसटी शामिल नहीं है।

***

 

एमजी/एएम/आईपीएस/वीके



(Release ID: 1802068) Visitor Counter : 546