गृह मंत्रालय

गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर अग्निशमन सेवा, होम गार्ड्स और नागरिक सुरक्षा कर्मियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा

Posted On: 25 JAN 2022 11:11AM by PIB Delhi

हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ शौर्य पदक व सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाता है।

गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर 42 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से वीरता के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक से 1 कर्मी को और शौर्य के लिए अग्निशमन सेवा पदक से 2 कर्मियों को उनके साहस और वीरता पूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक 9 कर्मियों को और सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 30 कर्मियों को उनके संबंधित विशिष्ट और सराहनीय सेवा रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया गया है।

इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर 25 कर्मियों/स्वयंसेवकों को होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है। इनमें से विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक 2 कर्मियों को प्रदान किया गया है। वहीं, सराहनीय सेवा के लिए होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से 23 कर्मियों को सम्मानित किया गया है।

अग्निशमन सेवा पदक, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा पदक विजेताओं की सूची देखने के लिए कृपया अंग्रेजी की विज्ञप्ति देखें।

                      **********

एमजी/एएम/एचकेपी



(Release ID: 1792451) Visitor Counter : 649