स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 161.16  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं


बीते चौबीस घंटों में 67 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 93.31 प्रतिशत

पिछले 24 घंटों में 3,37,704 नए मामले सामने आए

अब तक 10,050 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए,कल के मुकाबले 3.69 प्रतिशत की वृद्धि

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 21,13,365 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 16.65 प्रतिशत है

Posted On: 22 JAN 2022 9:16AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों में 67 लाख से अधिक (67,49,746) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 161.16 करोड़ (1,61,16,60,078) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,73,78,364 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,91,589

दूसरी खुराक

98,10,494

 

प्रीकॉशन खुराक

25,79,571

 

 

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,90,455

दूसरी खुराक

1,71,19,331

 

प्रीकॉशन खुराक

24,69,995

  15-18 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

4,06,33,023

 

 18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

53,26,20,729

दूसरी खुराक

38,40,43,892

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

19,88,04,364

दूसरी खुराक

16,52,80,537

 

 

 

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक

12,38,94,416

दूसरी खुराक

10,32,17,344

प्रीकॉशन खुराक

24,04,338

    प्रीकॉशन खुराक

 

74,53,904

कुल

 

1,61,16,60,078

 

पिछले 24 घंटों में 2,42,676 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,63,01,482 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 93.31 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 3,37,704 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 21,13,365 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 5.43 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 19,60,954 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 71.34 करोड़ (71,34,99,892) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 16.65 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 17.22 प्रतिशत है।

 

*****

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1791735) Visitor Counter : 332