राष्ट्रपति सचिवालय

भारत के राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना के 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक प्रदान किया

Posted On: 08 DEC 2021 1:42PM by PIB Delhi

भारत के राष्ट्रपतिश्री रामनाथ कोविन्द ने आज (8 दिसंबर, 2021) महाराष्ट्र के मुंबईमें भारतीय नौसेना के 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक प्रदान किया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Standardpresentation(1)YIGT.jpeg

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने 22वीं मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन से जुड़े सभी अधिकारियों और नाविकों को यह उपलब्धि प्राप्त करने के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि स्क्वाड्रन को मानक प्रदान करना हमारे देश के लिए इसके पूर्व और मौजूदा अधिकारियों व नाविकों की उनकी असाधारण सेवा का प्रमाण है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Standardpresentation(4)78NQ.jpeg

राष्ट्रपति ने इस बात को रेखांकित किया कि इस स्क्वाड्रन के पोतों को कई अभियानों में शामिल किया गया है। वे मिशन आधारित तैनाती के जरिए हमारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं।वे ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी में राजनयिक मिशन व समुद्री डकैती-विरोधी अभियान का भी संचालनकर रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Standardpresentation(3)W2UD.jpeg

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि भारत एक समुद्री राष्ट्र है। हमारी विदेश नीति को आगे बढ़ाने और हमारे राष्ट्रीय हितों व वाणिज्यिक आकांक्षाओं की रक्षा करने में भारतीय नौसेना की एक बहुत बड़ी भूमिका है। यह एक बहुत संतुष्टि की बात है कि भारतीय नौसेना संकल्प और दृढ़ता के साथ हमारे व्यापक समुद्री हितों की सफलतापूर्वक रक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुद्री व्यापार का एक बड़ा हिस्सा हिंद महासागर के क्षेत्र से होकर गुजरता है।इसे देखते हुए न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे वैश्विक समुदाय के लिए भी इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हमारे समुद्री पड़ोसी देश आजविश्व की सबसे बड़ी नौसेनाओं में से एक भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में एक पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में देखते हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Standardpresentation(2)PH5T.jpeg

राष्ट्रपति ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभरती भू-राजनीतिक चुनौतियां भारत की एक महत्वपूर्ण भूमिका तय करती हैं। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि इस क्षेत्र की अग्रणी नौसेनाओं में से एक के रूप मेंभारतीय नौसेना ने सभी क्षेत्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भागीदारों के साथ हमारे संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं।

राष्ट्रपति के संबोधन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

***

एमजी/एएम/एचकेपी/एसएस



(Release ID: 1779249) Visitor Counter : 289