प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने ई-श्रम में 10 करोड़ से अधिक पंजीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की

Posted On: 01 DEC 2021 5:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ई-श्रम वेबसाइट पर 10 करोड़ पंजीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा बताया है।

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा :

"यही तो संकल्प से सिद्धि की यात्रा है। देश के करोड़ों श्रमिकों और कामगारों का सामर्थ्य आज नए भारत का आधारस्तंभ बन रहा है। उनकी सामाजिक सुरक्षा में ही देश का मजबूत भविष्य छिपा है।"

*********

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1777373) Visitor Counter : 189