स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 122.41 करोड़ के स्तर के पार 


पिछले 24 घंटों में 42.04 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गईं 

रिकवरी दर 98.34 प्रतिशत पर पहुंची

पिछले 24 घंटों में 8,309 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए 

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले घटकर 1,03,859 हुए

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (0.85 प्रतिशत) लगातार 15 दिनों से 1% से कम  

प्रविष्टि तिथि: 29 NOV 2021 9:37AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों में 42,04,171 वैक्सीन की खुराक लगाने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 122.41 करोड़ (1,22,41,68,929) के पार पहुंच गया। यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,26,81,072 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक 

1,03,83,537

दूसरी खुराक

94,73,049

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक 

1,83,78,371

दूसरी खुराक

1,64,59,656

18-44 आयु समूह

पहली खुराक 

45,56,32,538

दूसरी खुराक 

21,75,96,173

45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह 

पहली खुराक 

18,40,16,833

दूसरी खुराक

11,87,56,597

60 वर्ष से अधिक    

पहली खुराक 

11,52,40,200

दूसरी खुराक

7,82,31,975

कुल

 

1,22,41,68,929

पिछले 24 घंटों में 9,905 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,40,08,183 हो गई है।

भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.34 प्रतिशत हो गई है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लगातार और सहयोगात्मक प्रयास से बीते 155 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 8,309 नए मामले सामने आए हैं।

देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या वर्तमान में 1,03,859 है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सक्रिय मामलों का 0.30% हैं, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 7,62,268 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 64.02 करोड़ से अधिक (64,02,91,325) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 0.85 प्रतिशत है जो बीते 15 दिनों से 1% से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.09 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 56 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 91 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

****

एमजी/एमएम/एके/एसएस 


(रिलीज़ आईडी: 1776008) आगंतुक पटल : 509
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Bengali , Punjabi , Gujarati , Tamil , Malayalam