प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश परब पर लोगों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
19 NOV 2021 8:54AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश परब के उपलक्ष्य में लोगों को बधाई दी है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश परब के पावन अवसर पर श्री मोदी ने उनके पवित्र विचारों तथा महान आदर्शों को याद किया।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः
“श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश परब के पावन अवसर पर, मैं उनके पवित्र विचारों और महान आदर्शों का स्मरण करता हूं। एक सच्चे, संवेदनशील और समावेशी समाज की उनकी दृष्टि से हमें प्रेरणा मिलती है। श्री गुरु नानक देव जी ने दूसरों की सेवा करने पर बल दिया था। इससे भी हमें बहुत प्रेरणा मिलती है।”
***
एमजी/एएम/एकेपी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1773144)
आगंतुक पटल : 447
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Manipuri
,
Bengali
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam