स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 112.97 करोड़ के पार


पिछले 24 घंटों में 59.75 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.27 प्रतिशत है

पिछले 24 घंटों में 8,865 दैनिक नये मामले दर्ज

भारत का सक्रिय केसलोड (1,30,793), जो 525 दिनों में न्यूनतम है

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर (0.97) पिछले 53 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर कायम

Posted On: 16 NOV 2021 9:32AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 59,75,469 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 112.97 करोड़ (1,12,97,84,045) के पार पहुंच गया। इसे 1,16,00,209 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

 

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,80,660

दूसरी खुराक

93,42,630

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,74,266

दूसरी खुराक

1,61,98,084

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

43,40,97,627

दूसरी खुराक

17,34,44,599

 

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,86,66,772

दूसरी खुराक

10,58,01,615

 

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

11,19,42,501

दूसरी खुराक

7,15,35,291

योग

1,12,97,84,045

पिछले 24 घंटों में 11,971 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,38,61,756 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.27 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001UWI0.jpg

 

लगातार 142 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 8,865 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002YQL6.jpg

इस समय सक्रिय केसलोड 1,30,793 है, जो 525 दिनों में न्यूनतम है। सक्रिय मामले इस समय देश के कुल पॉजीटिव मामलों का 0.38 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने न्यूनतम स्तर पर है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003W438.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,07,617 जांचें की गईं। समग्र रूप से भारत में अब तक 62.57 करोड़ से अधिक (62,57,74,159) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 0.97 प्रतिशत है, जो पिछले 53 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम हैदैनिक पॉजीटिविटी दर 0.80 प्रतिशत दर्ज की गई है वह भी पिछले 43 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और लगातार 78 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0049S64.jpg

 

****

एमजी/एएम/एकेपी/डीए



(Release ID: 1772232) Visitor Counter : 488