PIB Headquarters
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 26 OCT 2021 5:00PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 102.94 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • बीते 24 घंटे में देश में 12,428 नये मामले दर्ज किये गए, 238 दिनों में सबसे कम
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.19 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सर्वोच्च
  • बीते 24 घंटे में 15,951 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,35,83,318 हुई
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.48 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
  • भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,63,816, जो 241 दिनों में सबसे कम
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.24 प्रतिशत, पिछले 32 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत, पिछले 22 दिनों से 2 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 60.19 करोड़ जांच की गयी

 

#Unite2FightCorona                                                                                                      #IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

 

Image

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004HYPW.jpg

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 102.94 करोड़ के पार पहुंचा

मौजूदा रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है

पिछले 24 घंटों में 12,428 दैनिक नये मामले दर्ज

भारत में सक्रिय केसलोड (1,63,816) 241 दिनों में अपने न्यूनतम स्तर पर

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर (1.24 प्रतिशत) पिछले 32 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर कायम

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 64,75,733 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 102.94 करोड़ (1,02,94,01,119) के पार पहुंच गया। इसे 1,02,28,502 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,78,376

दूसरी खुराक

91,61,406

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,69,785

दूसरी खुराक

1,57,60,430

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

40,94,98,214

दूसरी खुराक

12,88,99,829

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

17,25,40,509

दूसरी खुराक

9,20,43,343

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,83,99,191

दूसरी खुराक

6,43,50,036

कुल

1,02,94,01,119

 

पिछले 24 घंटों में 15,951 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,83,318 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002C5KB.jpg

लगातार 121 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 12,428 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये, जो 238 दिनों में न्यूनतम स्तर पर हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003LY9H.jpg

इस समय सक्रिय केसलोड दो लाख के आंकड़े के नीचे पहुंच गया है। वह वर्तमान में 1,63,816 है, जो 241 में दिनों में अपने न्यूनतम स्तर पर है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजीटिव मामलों का इस समय 0.48 प्रतिशत हैं, जो मार्च 2020 से न्यूनतम स्तर पर हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004A7HP.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,31,826 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत में अब तक 60.19 करोड़ से अधिक (60,19,01,543) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.24 प्रतिशत है, जो पिछले 32 दिनों में दो प्रतिशत से नीचे कायम हैदैनिक पॉजीटिविटी दर 1.10 प्रतिशत है। वह भी पिछले 22 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे और 57 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0055R71.jpg

 

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1766532

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 107.22 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 12.37 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(26 अक्टूबर, 2021 तक)

 

 

अब तक हुई आपूर्ति

1,07,22,96,865

 

शेष टीके

12,37,18,504

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 107.22 करोड़ से अधिक (1,07,22,96,865) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 12.37 करोड़ से अधिक (12,37,18,504) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1766469

 

जेएनपीटी ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में सेंट्रलाइज्ड पार्किंग प्लाजा में ट्रक चालकों के लिए नि:शुल्क कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया

कोविड-19 टीकाकरण अभियान के शुभारंभ पर बोलते हुए जेएनपीटी के अध्यक्ष श्री संजय सेठी ने कहा, “ट्रक चालक समुद्री आपूर्ति श्रृंखला का एक अभिन्न अंग रहे हैं। महामारी के दौरान, जेएनपीटी ने अग्रिम पंक्ति से कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए कई उपाय किए हैं और आपूर्ति श्रृंखला के हर तत्व को समर्थन देकर एक मजबूत एक्जिम व्यापार सुनिश्चित किया है। ट्रक ड्राइवरों के लिए यह टीकाकरण अभियान उसी के तहत एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके अलावा हमारा तकनीकी तौर पर सक्षम सेंट्रलाइज्ड पार्किंग प्लाजा (सीपीपी) है जो ट्रक ड्राइवरों को हर संभव सहायता देने के लिए समर्पित है। यह डॉरमेट्री, कैंटीन, हाइजीनिक शौचालय, वाहन की मरम्मत और रखरखाव की सुविधाओं से लैस है।

इस साल की शुरुआत में जेएनपीटी अस्पताल द्वारा शुरू किया गया टीकाकरण अभियान गति पकड़ रहा है। इस टीकाकरण अभियान के माध्यम से, जेएनपीटी अस्पताल ने 20,000 से अधिक कोविड-19 टीके लगाए हैं। इसके अलावा, जेएनपीटी के डेडिकेटेड कोविड-19 हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) ने "जीरो कोविड पेशेंट्स" रिकॉर्ड बनाकर एक नया मुकाम हासिल किया है। इसके अलावा, पोर्ट ने कोविड-19 के इलाज के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण चिकित्सा कार्गो के लिए तेजी से मंजूरी देना जारी रखा है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1766725

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

*****

एमजी/एएम/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1766740) आगंतुक पटल : 321
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati