PIB Backgrounder
azadi ka amrit mahotsav

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2021 4:46PM by PIB Delhi

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 99.12 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • बीते 24 घंटे में देश में 14,623 नये मामले दर्ज किये गए
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.15 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सर्वोच्च
  • बीते 24 घंटे में 19,446 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,34,78,247 हुई
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.52 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
  • भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,78,098, जो 229 दिनों में सबसे कम
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.34 प्रतिशत, पिछले 117 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत, पिछले 51 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 59.44 करोड़ जांच की गयी

 

#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 99.12 करोड़ के स्तर को पार कर गया

मौजूदा रिकवरी दर 98.15 प्रतिशत है, जो मार्च, 2020 के बाद सबसे अधिक है

पिछले 24 घंटों में 14,623 नए मामले दर्ज किए गए

भारत के सक्रिय मामलों की संख्या (1,78,098)  229 दिनों में सबसे कम रही

साप्ताहिक पॉजिटिवटी दर (1.34 प्रतिशत) लगातार 117 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

पिछले 24 घंटों में 41,36,142 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 99.12 करोड़ (99,12,82,283) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 97,99,506 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,76,101

दूसरी खुराक

90,98,715

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,62,683

दूसरी खुराक

1,55,81,720

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

39,73,05,720

दूसरी खुराक

11,57,29,771

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

16,88,22,731

दूसरी खुराक

8,76,73,217

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,62,77,396

दूसरी खुराक

6,20,54,229

कुल

99,12,82,283

 

पिछले 24 घंटों में 19,446 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) बढ़कर 3,34,78,247 हो गई है।

इसके परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर 98.15 प्रतिशत हो गई। मार्च, 2020 के बाद रिकवरी दर वर्तमान में सबसे ऊंचे स्तर पर है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सतत और सहयोगात्मक प्रयासों के कारण दैनिक नए मामलों में पिछले 115 दिनों से लगातार 50,000 से कम दर्ज हो रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 14,623 नए मामले दर्ज किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0059ESQ.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006YN0Z.jpg

सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2 लाख से कम हो गई हैं वर्तमान में यह संख्या 1,78,098 हैं, जो पिछले 229 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल संक्रमित मामलों का 0.52 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003IRDG.jpg

देश में परीक्षण क्षमता में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में कुल 13,23,702 जांच की गई। देश में अबतक 59.44 करोड़ से अधिक (59,44,29,890) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, देश में परीक्षण क्षमता बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.34 प्रतिशत चल रही है जो पिछले117 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 51 दिनों से लगातार 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और यह 134 दिनों से लगातार 5 प्रतिशत से कम चल रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004A7FO.jpg

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1765167

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 102.4 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 10.78 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(20 अक्टूबर, 2021 तक)

 

 

अब तक हुई आपूर्ति

1,02,48,12,565

 

शेष टीके

10,78,72,110

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 102.4 करोड़ से अधिक (1,02,48,12,565) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 10.78 करोड़ से अधिक (10,78,72,110) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1765035

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

*****

एमजी/एएम/डीवी

 

 


(रिलीज़ आईडी: 1765242) आगंतुक पटल : 372
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati