PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 19 OCT 2021 5:08PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक टीके की 98.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं
  • बीते 24 घंटे में देश में 13,058 नये मामले दर्ज किये गए, 231 दिनों में सबसे कम
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.14 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से सर्वोच्च
  • बीते 24 घंटे में 19,470 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,34,58,801 हुई
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.54 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
  • भारत में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 1,83,118, जो 227 दिनों में सबसे कम
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.36 प्रतिशत, पिछले 116 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.11 प्रतिशत, पिछले 50 दिनों से 3 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 59.31 करोड़ जांच की गयी

 

#Unite2FightCorona #IndiaFightsCorona

 

PRESS INFORMATION BUREAU

MINISTRY OF INFORMATION & BROADCASTING

GOVERNMENT OF INDIA

 

Image

Image

 

कोविड-19 अपडेट

भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 98.67 करोड़ के स्तर को पार किया

पिछले 24 घंटों में 87 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई

रिकवरी दर 98.14 प्रतिशत पर पहुंची, मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम

पिछले 24 घंटों में 13,058 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए

वर्तमान में भारत के सक्रिय मामले (1,83,118) जो मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.36 प्रतिशत) लगातार 116 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

पिछले 24 घंटों में 87,41,160 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 98.67 करोड़ (98,67,69,411) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 97,44,653 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

संचयी वैक्सीन खुराक कवरेज

स्वास्थ्य कर्मी
 

पहली खुराक

1,03,76,000

दूसरी खुराक

90,91,443

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,62,479

दूसरी खुराक

1,55,61,415

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

39,58,41,135

दूसरी खुराक

11,40,66,397

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

16,84,48,531

दूसरी खुराक

8,71,46,650

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,60,88,795

दूसरी खुराक

6,17,86,566

कुल

98,67,69,411

 

पिछले 24 घंटों में 19,470 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,34,58,801 हो गई है।

संक्रमित मरीजों के तेजी से ठीक होने से भारत की रिकवरी दर 98.14 प्रतिशत पहुंच गई है। रिकवरी रेट इस समय मार्च 2020 के बाद अपने उच्चतम शिखर पर है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006NG9C.jpg

पिछले 114 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

पिछले 24 घंटे में 13,058 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। दैनिक नए मामले अब 231 दिनों में सबसे कम हो गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007DEEL.jpg

कोरोना के सक्रिय मामले 2 लाख से नीचे आ गए हैं और वर्तमान में 1,83,118 पर है, जो अब मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.54 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008ZIRU.jpg

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 11,81,314 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 59.31 करोड़ से अधिक (59,31,06,188) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.36 प्रतिशत है जो बीते 116 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.11 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 50 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 133 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009FW0E.jpg

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764855

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 102 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 10.72 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

 

वैक्सीन की खुराकें

(19 अक्टूबर, 2021 तक)

 

 

अब तक हुई आपूर्ति

1,02,05,09,915

 

शेष टीके

10,42,38,220

 

 

 

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 102 करोड़ से अधिक (1,02,05,09,915) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 10.42 करोड़ से अधिक (10,42,38,220) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764856

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ कोविड टीकाकरण की स्थिति और प्रगति की समीक्षा की

राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से टीके की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए टीकाकरण की दूसरी खुराक पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया गया

अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए नए दिशानिर्देश तैयार करने में राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से सुझाव मांगे गए

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, श्री राजेश भूषण ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और एनएचएम एमडी के साथ कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। विश्व स्तर पर सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में से एक, देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी 2021 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।

स्वास्थ्य सचिव ने इस बात पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र एक अरब खुराक देने के करीब है, सभी नागरिकों को टीकाकरण करने के प्रयासों के लिए राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि पात्र लाभार्थियों की बड़ी संख्या को उनकी दूसरी खुराक नहीं मिली है। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से टीकाकरण की दूसरी खुराक पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया गया।

यह बताया गया कि कई राज्यों में टीका लगाने के लिए पर्याप्त खुराक हैं। इसके बावजूद बहुत सारे लाभार्थी अपनी दूसरी खुराक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारत सरकार राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को अतिरिक्त टीके की खुराक उपलब्ध कराने के लिए तैयार है ताकि वे टीकाकरण साइकल को पूरा कर सकें। राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों को टीकाकरण रफ्तार में सुधार करने और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई थी कि वे कम टीकाकरण वाले जिलों की पहचान करें और उन्हें प्राथमिकता सूची में स्थान दें, ताकि स्थानीय चुनौतियों का समाधान करने में, अतिरिक्त कोविड टीकाकरण केंद्रों की जरूरत का पता लगाने और ग्रामीण क्षेत्रों में टीके की पहुंच में सुधार लाने के प्रयासों की आवश्यकता का पता लगाया जा सके। उनसे दूसरी खुराक के कवरेज को बढ़ाने के लिए अपनी रणनीतियों को साझा करने का भी अनुरोध किया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए कई एसओपी जारी किए हैं। यह गृह मंत्रालय, आप्रवासन ब्यूरो, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय सहित सभी हितधारकों के परामर्श से दिशानिर्देशों की समीक्षा करने की प्रक्रिया में हैं। राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों से भी अनुरोध किया गया था कि वे अपने सुझाव या प्रतिक्रिया साझा करें।

बैठक में प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य), अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) और संबंधित राज्यों के राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के निगरानी अधिकारी के साथ डॉ. मनोहर अगनानी, एएस (स्वास्थ्य), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और श्री लव अग्रवाल, जेएस (स्वास्थ्य), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय उपस्थित थे।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1764893 

 

महत्वपूर्ण ट्वीट

*****

एमजी/एएम/डीवी



(Release ID: 1764942) Visitor Counter : 427