राष्ट्रपति सचिवालय
राष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं
प्रविष्टि तिथि:
18 OCT 2021 5:24PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है, ‘‘पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ईद-ए-मिलाद या मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देता हूं।
पैगंबर मुहम्मद की जिंदगी भाईचारे, रहमदिली और प्रेम की मिसाल है। वह हमेशा इंसानियत के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
आइए, हम सब उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज की खुशहाली और देश में अमन-सुकून बनाए रखने के लिए कार्य करें।’’
*****
एमजी/एएम/केसीवी/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1764734)
आगंतुक पटल : 415