PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 09 OCT 2021 6:31PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

#Unite2FightCorona        #IndiaFightsCorona

 

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

 

 

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 94 करोड़ के करीब पहुंचा

पिछले 24 घंटों में टीके की 79.12 लाख से अधिक खुराकें दी गईं

रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.98 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है

पिछले 24 घंटों में 19,740 नये मामले सामने आए हैं

भारत में सक्रिय मामले 2,36,643 हैं जोकि कुल मामलों का 0.70 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.62 प्रतिशत है जोकि पिछले 106 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 79,12,202 खुराकें लगाने के साथ आज सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 94 करोड़ (93,99,15,323) के करीब पहुंच गया। इसे 91,40,316 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,74,846

दूसरी खुराक

89,95,831

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,83,57,931

दूसरी खुराक

1,52,78,433

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

37,98,90,830

दूसरी खुराक

9,81,36,153

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

16,43,35,949

दूसरी खुराक

8,17,98,092

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,38,78,387

दूसरी खुराक

5,88,68,871

कुल

93,99,15,323

 

पिछले 24 घंटों में 23,070 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,32,48,291 है।

परिणामस्वरूप, भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 97.98 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002Y0M5.jpg

लगातार 104 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 19,740 नये मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003T0UW.jpg

इस समय सक्रिय मामले 2,36,643 हैं, जो कि 206 दिनों में न्यूनतम हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.70 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004TL4Q.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 12,69,291 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.13 करोड़ से अधिक (58,13,12,481) नमूनों की कोविड जांच की हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.62 प्रतिशत है, जोकि पिछले 106 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई हैदैनिक पॉजिटिविटी दर 1.56 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 40 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 123 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 95.51 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें प्रदान की गईं

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 8.51 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध हैं

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

टीके की खुराकें

(9 अक्टूबर, 2021 तक)

अब तक की गई आपूर्ति

95,51,92,065

टीके की शेष व अप्रयुक्त खुराकें

8,51,21,235

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार द्वारा खरीद के माध्यम से टीके की 95.51 करोड़ से अधिक (95,51,92,065) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 8.51 करोड़ से अधिक (8,51,21,235) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

कोविड-19 टीकाकरण के अंत्योदय कार्यक्रम का मार्ग प्रशस्त: सीरिंज के निर्यात पर मात्रात्मक प्रतिबंध लगाया गया

तीन महीने के लिए सिर्फ तीन श्रेणियों की सीरिंज पर प्रतिबंध लागू

घरेलू टीका निर्माताओं और सीरिंज निर्माताओं ने भारत में विश्व के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण और अहम भूमिका निभाई है। भारत में अब तक टीके की लगभग 94 करोड़ खुराक दी गई हैं और 100 करोड़ खुराक दिए जाने के आंकड़े के करीब है। भारत के अंतिम नागरिक का टीकाकरण करने की दृढ़ राजनीतिक प्रतिबद्धता के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' के सपने को पूरा करते हुए, सरकार ने सीरिंजों की घरेलू उपलब्धता को बढ़ाने के लिए उनके निर्यात पर मात्रात्मक प्रतिबंध लगाया है।

कम से कम समय में सभी पात्र नागरिकों को टीका लगाने के कार्यक्रम की गति को बनाए रखने के लिए सीरिंज महत्वपूर्ण हैं। टीका लगाने के लिए उपयोग की जाने वाली सीरिंज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से, भारत सरकार ने सीरिंज की निम्नलिखित श्रेणियों के निर्यात पर यह मात्रात्मक प्रतिबंध लागू किया है:-

• 0.5 मिली/ 1मिली एडी (ऑटो-डिसेबल) सीरिंज

• 0.5 मिली/1 मिली/2 मिली/3 मिली डिस्पोजेबल सीरिंज

• 1 मिली /2 मिली /3 मिली आरयूपी (री-यूज प्रीवेंशन) सीरिंज

यह भी स्पष्ट किया जाता है कि किसी भी प्रकार के सीरिंज पर निर्यात प्रतिबंध नहीं है, यह केवल तीन महीने की सीमित अवधि के लिए कुछ विशेष प्रकार की विशिष्ट सीरिंज के निर्यात पर मात्रात्मक प्रतिबंध है। इसके अलावा, उक्त श्रेणी के अलावा अन्य किसी श्रेणी और प्रकार की सीरिंज पर मात्रात्मक प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने 19 राज्‍यों के साथ कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा की

राज्‍यों को 100 करोड़ खुराकों का लक्ष्‍य अर्जित करने के लिए प्रेरित किया

कोविड संबंधी उपयुक्‍त व्यवहार के पालन में सख्‍ती के साथ कोविड-19 से सुरक्षित रहते हुए त्योहारों को मनाने पर फोकस

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने सभी प्रमुख राज्‍यों के प्रधान सचिवों तथा मिशन निदेशकों (राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन) के साथ बातचीत की और इन राज्‍यों में कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्‍होंने रेखांकित किया कि भारत की कोविड-19 टीकाकरण यात्रा में तात्‍कालिक ऐतिहासिक उपलब्धि 100 करोड़ खुराकें देना है। भारत में अभी तक टीके की 94 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

श्री मांडविया ने कहा कि त्‍योहार आमतौर पर शुभता, आनंद और बड़े जन समूहों के पर्याय होते हैं और अगर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ये नहीं मनाए गए तो कोविड-19 की रोकथाम की प्रक्रिया पटरी से उतर सकती है। उन्‍होंने कहा कि दोहरा समाधान यही है कि कोविड प्रोटोकॉल का बहुत सख्‍ती से अनुपालन किया जाए और टीकाकरण की गति में तेजी लाई जाए।उन्‍होंने उन प्रयोगों के परिणामों को संदर्भित किया जिनमें अनुमान लगाया गया था कि टीका की पहली खुराक प्राप्‍त करने वालों में गंभीर रूप से कोविड-19 का शिकार न बनने वालों की संख्‍या 96 प्रतिशत है और उन्‍होंने यह भी बताया कि ऐसे लोगों में यह बढ़कर लगभग 98 प्रतिशत पहुंच जाता है, जिन्‍होंने टीके की दोनों खुराकें ली हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-

महत्वपूर्ण ट्वीट

***

एमजी/एएम/एसके



(Release ID: 1762574) Visitor Counter : 526