PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 08 OCT 2021 5:00PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020FX3.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001BPSF.jpg

 

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 93.17 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।

पिछले 24 घंटों में 21,257 नए मामले सामने आए हैं।

सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैं, वर्तमान में यह 0.71 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

भारत में सक्रिय मामले 2,40,221 हैं जोकि 205 दिनों में सबसे कम है।

मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 97.96 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

पिछले 24 घंटों में 24,963 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,32,25,221 हो गई है।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.64 प्रतिशत है जो कि पिछले 105 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.53 प्रतिशत है, यह पिछले 39 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अब तक कुल 58 करोड़ जांच की गई है।

 

#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकार

ImageImage

Image

Image

कोविड-19 पर अपडेट

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 93 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों में टीके की 50.17 लाख से अधिक खुराकें दी गईं

रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.96 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है

पिछले 24 घंटों में 21,257 नये मामले सामने आए हैं

भारत में सक्रिय मामले 2,40,221 हैं जोकि कुल मामलों का 0.71 प्रतिशत है

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.64 प्रतिशत है जोकि पिछले 105 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 50,17,753 खुराकें दिए जाने के साथ आज सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 93 करोड़ (93,17,17,191) के पार पहुंच गया। इसे 90,68,525 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,03,74,633

दूसरी खुराक

89,78,960

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

1,83,57,144

दूसरी खुराक

1,52,22,373

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

37,67,64,208

दूसरी खुराक

9,56,87,462

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

16,35,63,468

दूसरी खुराक

8,09,12,829

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,34,70,003

दूसरी खुराक

5,83,86,111

कुल

93,17,17,191

पिछले 24 घंटों में 24,963 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,32,25,221 है।

परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के ठीक होने की दर इस समय 97.96 प्रतिशत है, जोकि मार्च 2020 के बाद से अधिकतम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0027FR7.jpg

लगातार 103 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

पिछले 24 घंटों में कुल 21,257 नये मामले सामने आये हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003WJU8.jpg

इस समय सक्रिय मामले 2,40,221 हैं, जो कि 205 दिनों में न्यूनतम हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.71 प्रतिशत हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004OZ5N.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,85,706 जांच की गईं। आमूल रूप से भारत में अब तक 58 करोड़ से अधिक (58,00,43,190) जांच की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.64 प्रतिशत है, जो पिछले 105 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.53 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 39 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 122 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1762052

राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता पर अपडेट

राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों को अब तक 94.86 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें उपलब्ध कराई गईं

राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 8.22 करोड़ से अधिक बची हुई और अप्रयुक्त वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं

केन्‍द्र सरकार देशव्यापी कोविड रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की व्‍यापक उपलब्धता के नये चरण में, केन्‍द्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों तथा केन्‍द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 टीके की खुराकें

               (8  अक्‍टूबर, 2021 तक)

 अब तक की गई आपूर्ति

94,86,52,605

 वैक्सीन की शेष व अप्रयुक्त खुराकें 

               8,22,38,510

केन्‍द्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार द्वारा खरीद के माध्यम से टीके की 94.86 करोड़ से अधिक (94,86,52,605) खुराकें राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।

राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 8.22 करोड़ से अधिक (8,22,38,510) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध हैं, जिन्हें लगाया जाना शेष है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1762076

महत्वपूर्ण ट्वीट

 

***

एमजी/एएम/एसके

 

 

 



(Release ID: 1762329) Visitor Counter : 218