PIB Headquarters
कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
प्रविष्टि तिथि:
04 OCT 2021 6:17PM by PIB Delhi


|
• देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की 90.79 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।
• पिछले 24 घंटों में 20,799 नए मामले सामने आए हैं।
• सक्रिय मामले घटकर कुल मामलों के एक प्रतिशत से भी कम रह गए हैं, वर्तमान में यह 0.78 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
• भारत में सक्रिय मामले 2,64,458 हैं जोकि 200 दिनों में सबसे कम है।
• मरीजों के ठीक होने की दर इस समय 97.89 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
• पिछले 24 घंटों में 26,718 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,31,21,247 हो गई है।
• साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.63 प्रतिशत है जो कि पिछले 101 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
• दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.10 प्रतिशत है, यह पिछले 35 दिनों से 3 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
• अब तक कुल 57.42 करोड़ जांच की गई है।
|
#Unite2FightCorona#IndiaFightsCorona
पत्र सूचना कार्यालय
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार



कोविड-19 पर अपडेट
भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 90.79 करोड़ से अधिक हुआ
रोगियों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 97.89 प्रतिशत है जोकि मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है
पिछले 24 घंटों में 20,799 नये मामले सामने आए हैं
भारत में सक्रिय मामले 2,64,458 हैं जोकि कुल मामलों का 0.78 प्रतिशत है
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.63 प्रतिशत है जोकि पिछले 101 दिनों से तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है
पिछले 24 घंटों में 23,46,176 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 90.79 करोड़ (90,79,32,861) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 88,05,668 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:
|
स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)
|
पहली खुराक
|
1,03,73,789
|
|
दूसरी खुराक
|
89,34,169
|
|
अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)
|
पहली खुराक
|
1,83,55,327
|
|
दूसरी खुराक
|
1,51,09,293
|
|
18-44 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
36,74,65,954
|
|
दूसरी खुराक
|
8,83,14,532
|
|
45-59 वर्ष का आयु वर्ग
|
पहली खुराक
|
16,12,96,306
|
|
दूसरी खुराक
|
7,85,84,116
|
|
60 वर्ष से अधिक
|
पहली खुराक
|
10,23,23,752
|
|
दूसरी खुराक
|
5,71,75,623
|
|
कुल
|
|
90,79,32,861
|
पिछले 24 घंटों में 26,718 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,31,21,247 हो गई है।
परिणामस्वरूप, भारत में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 97.89 प्रतिशत है। रोगियों के स्वस्थ होने की दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 99 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 20,799 नए मामले सामने आए हैं।

इस समय सक्रिय मामले 2,64,458 हैं, जो कि 200 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.78 प्रतिशत है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार निरंतर जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,91,676 जांच की गई हैं। भारत में अब तक कुल 57.42 करोड़ (57,42,52,400) जांच की गई है।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.63 प्रतिशत है, जो पिछले 101 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.10 प्रतिशत दर्ज की गई। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी पिछले 35 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 118 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1760717
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्धता पर अपडेट
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 89.89 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें प्रदान की गईं
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 5.67 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद हैं
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
|
टीके की खुराकें
|
(4 अक्टूबर, 2021 तक)
|
|
अब तक की गई आपूर्ति
|
89,89,83,265
|
|
वैक्सीन की शेष व अप्रयुक्त खुराकें
|
5,67,37,905
|
भारत सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार द्वारा खरीद के माध्यम से टीके की 89.89 करोड़ से अधिक (89,89,83,265) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 5.67 करोड़ से अधिक (5,67,37,905) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें-https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1760702
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने आईसीएमआर के ड्रोन-आधारित वैक्सीन डिलीवरी मॉडल आई-ड्रोन का शुभारंभ किया
दक्षिण एशिया में पहली बार, कोविड-19 टीकों के परिवहन के लिए "मेक इन इंडिया' ड्रोन का उपयोग किया गया
"ड्रोन का उपयोग महत्वपूर्ण जीवन-रक्षक दवाएं पहुंचाने, विकट परिस्थितियों में और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में रक्त के नमूने एकत्र करने में किया जा सकता है": श्री मनसुख मांडविया
एक ऐसी ऐतिहासिक घटना जो स्वास्थ्य में 'अंत्योदय' के प्रति सरकार की वचनबद्धता का प्रतीक है, देश के अंतिम नागरिक के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने के लिए, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनसुंधान परिषद (आईसीएमआर) की पहल आईसीएमआर्स ड्रोन रेस्पांस एंड आउटरीच इन नॉर्थ ईस्ट (आई-ड्रोन) का शुभारंभ किया। यह एक डिलीवरी मॉडल है जिसका काम यह सुनिश्चित करना है कि जीवन-रक्षक टीके सभी तक पहुंचें।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए धन्यवाद देते हुए कहा, “उनके नेतृत्व में राष्ट्र बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज एक ऐतिहासिक दिन है, जिसने हमें दिखाया कि कैसे प्रौद्योगिकी जीवन को आसान बना रही है और सामाजिक परिवर्तन ला रही है।”
इस अभिनव कदम पर देश के लोगों को बधाई देते हुए, श्री मनसुख मांडविया ने कहा, "यह पहली बार है कि दक्षिण एशिया में 15 किलोमीटर की हवाई दूरी पर कोविड टीके के परिवहन के लिए "मेक इन इंडिया 'ड्रोन का उपयोग किया गया है। ये टीके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में दिए जाने के लिए मणिपुर के बिष्णुपुर जिला अस्पताल से लोकतक झील, करंग द्वीप तक 12 से 15 मिनट में पहुंचाए गए। इन स्थानों के बीच वास्तविक सड़क दूरी 26 किमी है। आज, पीएचसी में 10 लाभार्थियों को पहली खुराक मिलेगी और आठ को दूसरी खुराक दी जाएगी।"
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1760885
महत्वपूर्ण ट्वीट
***
एमजी/एएम/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1760961)
आगंतुक पटल : 550