स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 90.79 करोड़ से अधिक हुआ


स्वस्थ होने की वर्तमान दर 97.89 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

पिछले 24 घंटों में 20,799 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या (2,64,458) कुल मामलों का 0.78 प्रतिशत है

पिछले 101 दिनों के लिए साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (1.63 प्रतिशत) 3 प्रतिशत से कम

Posted On: 04 OCT 2021 9:31AM by PIB Delhi

पिछले 24 घंटों में 23,46,176 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 90.79 करोड़ (90,79,32,861) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 88,05,668 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,73,789

दूसरी खुराक

89,34,169

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक

1,83,55,327

दूसरी खुराक

1,51,09,293

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

36,74,65,954

दूसरी खुराक

8,83,14,532

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक

16,12,96,306

दूसरी खुराक

7,85,84,116

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

10,23,23,752

दूसरी खुराक

5,71,75,623

कुल

 

90,79,32,861

 

पिछले 24 घंटों में 26,718 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,31,21,247 हो गई है।

 

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.89% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002AZFO.jpg

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 99 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 20,799 नए मरीज सामने आए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003FVUL.jpg

 

वर्तमान में 2,64,458 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 200 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.78 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004XVVA.jpg

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 9,91,676 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 57.42 करोड़ (57,42,52,400) जांच की गई हैं।

 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.63 प्रतिशत है जो पिछले 101 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.10 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 35 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 118 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005I805.jpg

 

एमजी/एएम/एजे



(Release ID: 1760717) Visitor Counter : 558