सूचना और प्रसारण मंत्रालय
डीडी काशीर चैनल पर लद्दाखी विषय वस्तु में 30 मिनट की वृद्धि हुई
लेह में श्री अनुराग ठाकुर की हाल ही में की गई घोषणा के बाद निर्णय लिया गया
प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2021 4:45PM by PIB Delhi
डीडी काशीर चैनल पर 1 अक्टूबर 2021 से लद्दाखी प्रसारण की अवधि तीस मिनट से बढ़ाकर एक घंटे प्रति दिन कर दी गई है। अतिरिक्त प्रसारण में एक समाचार बुलेटिन और लद्दाखी भाषा के कार्यक्रम शामिल हैं। यह निर्णय स्थानीय संस्कृति, विकास गतिविधियों पर कार्यक्रमों के लिए एक बड़ा प्रदर्शन का माध्यम प्रदान करने और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से समाचारों को व्यापक रूप से शामिल करने के लिए किया गया है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में लेह के अपने दौरे के दौरान घोषणा की थी कि लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीडी काशीर चैनल पर लद्दाखी समाचारों और कार्यक्रमों को अधिक समय दिया जाएगा। पहले डीडी काशीर चैनल पर लद्दाखी भाषा का प्रसारण शाम 6:30 बजे से शाम 7 बजे तक 30 मिनट तक ही सीमित था। अतिरिक्त तीस मिनट का प्रसारण दोपहर 2:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
**********
एमजी/एएम/एमकेएस/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1760359)
आगंतुक पटल : 360